आज का राशिफल 20 फरवरी, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Thursday, Feb 19, 2026 - 02:52 PM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करने से आपको आत्मिक संतोष और सच्ची खुशी का अनुभव होगा, जिससे मन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक राहत और संतोष का अनुभव होगा।
उपाय- आदित्य हृदयम का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभालकर और सुरक्षित स्थान पर रखने की आवश्यकता है, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भविष्य में परेशानी का कारण बन सकती है। परिवार के किसी सदस्य के साथ चल रहा पुराना मतभेद सुलझने की संभावना है, जिससे घर का वातावरण सौहार्दपूर्ण बनेगा।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। घर के बड़े सदस्यों को समय के अनुसार अपने व्यवहार और सोच में थोड़ा लचीलापन लाने की जरूरत महसूस हो सकती है, ताकि पारिवारिक सामंजस्य बना रहे। आज शांत और स्पष्ट संवाद आपके रिश्ते में नई ऊर्जा और सकारात्मकता भर सकते हैं।
उपाय- केले का दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर गंभीर और सजग दिखाई देंगे तथा अपने लक्ष्यों की दिशा में ठोस कदम उठाने का प्रयास करेंगे। आज नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें, क्योंकि सकारात्मक सोच ही आपके निर्णयों को मजबूत बनाएगी।
उपाय- ससुराल पक्ष से संबंध मधुर रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। घर के बड़ों की समझदारी भरी सलाह से व्यापार को नई दिशा और स्पष्ट रणनीति मिल सकती है, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगी। आज कुछ अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं, जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा।
उपाय- मुख्य दरवाजे पर आम के पत्तों का तोरण लगायें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। जीवनसाथी के साथ उचित सामंजस्य और भावनात्मक तालमेल बना रहेगा, जिससे मानसिक संतुलन और सुकून मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा, कार्यकुशलता और समझदारी अधिकारियों तथा सहकर्मियों के सामने खुलकर आएगी, जिससे आपकी छवि मजबूत होगी।
उपाय- कपूर की टिक्की जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। युवा वर्ग अपनी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करेगा, जैसे समय प्रबंधन, नियमित व्यायाम या नई कौशल सीखने की दिशा में कदम बढ़ाना, जो उनके भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में पीठ या घुटनों का दर्द परेशान कर सकता है।
उपाय- गलत संगति, नशा, झूठ, चालाकी से दूर रहें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। रुके हुए व्यावसायिक कार्यों को व्यवस्थित और गति देने के लिए आप आज कुछ नए तरीके, तकनीक या योजनाएं अपनाने की कोशिश करेंगे, जिससे कामकाज में स्पष्टता और संतुलन आएगा। नया वाहन खरीदने का विचार मन में आ सकता है, जिस पर आप गंभीरता से योजना बना बनायेंगे।
उपाय- आलस्य से बचें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। साझेदारी में किया जा रहा व्यापार, आज लाभ देने वाला सिद्ध हो सकता है और आपसी विश्वास के कारण कार्यों में गति आएगी। आज विनम्रता और खुले मन से भावनाएं साझा करना रिश्ते में सामंजस्य और सुख बढ़ाएगा।
उपाय- बूंदी का प्रसाद हनुमान जी को अर्पित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News