आज का राशिफल 22 फरवरी, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Sunday, Feb 22, 2026 - 05:00 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज खर्च करते समय अपने बजट को बिल्कुल नजरअंदाज न करें, क्योंकि भावनाओं में आकर किया गया खर्च आपके मासिक बजट को हिला सकता है। दाम्पत्य जीवन में पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन होने की सम्भावना है।
उपाय- घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। संतान को लेकर किसी प्रकार की चिंता या तनाव की स्थिति बन सकती है, जिससे मन व्यग्र रहेगा। आज यदि आप किसी नए निवेश की योजना बना रहे हैं, तो माता की सलाह अवश्य लें, क्योंकि उनका अनुभव और आशीर्वाद आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की समझदारी भरी सलाह और अनुभव आपके लिए मार्गदर्शक सिद्ध होंगे, और उनके सहयोग से समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे, जिससे परिवार में पुनः शांति और संतुलन स्थापित होगी।
उपाय- मंदिर में पुजारी को पीले रंग के वस्त्र दान करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। पारिवारिक व्यस्तताओं के कारण आज आप अपने व्यवसाय पर अपेक्षित ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिससे मन में थोड़ी चिंता रह सकती है, लेकिन सहयोगियों और कर्मचारियों के सहयोग से अधिकांश कार्य सुचारू रूप से पूरे होते जाएंगे और कामकाज की गति बनी रहेगी।
उपाय- गले में चांदी धारण करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। नौकरी कर रहे व्यक्तियों को अपने काम के प्रति अधिक सजग और जिम्मेदार रहने की आवश्यकता है, अन्यथा छोटी सी लापरवाही बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है। ऐसे में कार्यप्रणाली को व्यवस्थित रखना तथा पारदर्शिता बनाए रखना ही आपके हित में रहेगा।
उपाय- दुर्गा मंदिर में हरे रंग की चूड़ियाँ अर्पित करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। घर का वातावरण खुशनुमा, सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा, जिससे सभी सदस्यों के बीच अपनापन और सामंजस्य और अधिक मजबूत होगा। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए उत्तम और प्रगति देने वाला रहेगा, जिससे कामों में गति आएगी।
उपाय- शिवजी को सफेद मिठाई का भोग लगाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। व्यवसाय से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है, बशर्ते आप सोच समझकर और पूरी जानकारी के साथ कदम उठाएँ। शाम को परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान में घूमने का प्रोग्राम बन सकता है।
उपाय- घर के दरवाजे पर जूते-चप्पल बिखरे न रहने दें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। व्यवसाय में साझेदार के साथ चल रही गलतफहमी को आपसी संवाद से दूर करने की कोशिश करेंगे जिससे संबंधों में निकटता बढ़ेगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी और नए व्यक्तियों से मेलजोल के माध्यम से नई जानकारियाँ व संपर्क प्राप्त होंगे।
उपाय- शिवलिंग पर साबुत बादाम रखें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। प्रॉपर्टी के मामलों में आज का दिन सावधानी बरतने का है, क्योंकि खरीद बेच या निवेश से अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाएगा। अपनों के साथ बिताया गया हल्का फुल्का समय आपके जीवन में नई ताजगी और उत्साह लेकर आएगा।
उपाय- बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
