Weekly Tarot Horoscope (22nd-28th February): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह
punjabkesari.in Sunday, Feb 22, 2026 - 10:03 AM (IST)
मेष- मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह अनुशासन और सत्ता का है। आप कार्यक्षेत्र में एक सख्त लीडर की भूमिका में नजर आएंगे। टैरो कार्ड संकेत दे रहे हैं कि आपकी निर्णय लेने की क्षमता आपको बड़ी सफलता दिलाएगी। यदि आप सरकारी क्षेत्र से जुड़े हैं, तो कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 8
वृष- वृष राशि वालों के लिए यह सप्ताह आध्यात्मिक और पारंपरिक रहेगा। आप अपनी जड़ों की ओर लौटते हुए महसूस करेंगे।
ऑफिस में किसी अनुभवी व्यक्ति या मेंटर की सलाह आपके बहुत काम आएगी। नया सीखने के लिए समय उत्तम है। विवाह की चर्चा घर में शुरू हो सकती है। जो लोग प्रेम में हैं, वे अपने रिश्ते को सामाजिक स्वीकृति दिलाने का प्रयास करेंगे। मानसिक शांति के लिए योग का सहारा लें।
उपाय- सुबह उठकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 1
मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह विकल्पों और सामंजस्य का है। व्यापार में नई साझेदारी के योग हैं। निर्णय लेते समय भावनाओं और तर्क के बीच संतुलन बिठाएं। पार्टनर के साथ यादगार समय बीतेगा। छोटी-मोटी गलतफहमियां दूर होंगी। त्वचा संबंधी समस्याओं के प्रति सावधान रहें।
उपाय- विष्णु जी के मंदिर में पीले फलों का दान करें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 2
कर्क- कर्क राशि के जातक इस सप्ताह थोड़े भावुक और संवेदनशील रह सकते हैं। कार्यस्थल पर चल रही राजनीति से खुद को दूर रखें। अपनी योजनाओं को गुप्त रखना ही इस सप्ताह आपकी जीत होगी। मन में शंकाओं को जगह न दें। पार्टनर से खुलकर बात करना बेहतर रहेगा।अनिद्रा और मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।
उपाय- गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 5
सिंह- सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह खुशियों और सफलता की चमक लेकर आया है। आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें सफलता निश्चित है। आपकी रचनात्मकता और ऊर्जा चरम पर रहेगी। संतान सुख या परिवार में नई खुशियां आने के संकेत हैं। रिश्तों में गर्मजोशी बढ़ेगी। शारीरिक रूप से आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे।
उपाय- सोमवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 7
कन्या- कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह आत्म-मंथन और एकांत का है। आप बाहरी शोर से दूर होकर अपने भीतर के उत्तर तलाशने की कोशिश करेंगे। इस सप्ताह आप किसी बड़े प्रोजेक्ट की योजना बनाएंगे। यह समय क्रियान्वयन का नहीं बल्कि Research का है। आप अपने पार्टनर से थोड़ा स्पेस मांग सकते हैं। इसे नकारात्मक न लें, यह आपके मानसिक विकास के लिए जरूरी है। आंखों की थकान और सिरदर्द से बचें।
उपाय- आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग- केसरी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 3
तुला- तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह कर्मों के फल मिलने का है। कार्ड 'जस्टिस' यह बताता है कि आपके साथ न्याय होगा। यदि आप नौकरी बदलने या किसी कानूनी विवाद में थे, तो स्थिति आपके पक्ष में होगी। ऑफिस में ईमानदारी का पुरस्कार मिलेगा। रिश्तों में संतुलन बना रहेगा। यदि आपने किसी के साथ गलत किया है, तो माफी मांगने का यह सही समय है। खान-पान में संतुलन रखें, पेट संबंधी समस्या हो सकती है।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 6
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों के जीवन में एक बड़ा बदलाव आने वाला है। हो सकता है कोई पुराना प्रोजेक्ट बंद हो जाए ताकि आप कुछ नया और बेहतर शुरू कर सकें। बदलाव को स्वीकार करें। पुराने जज्बातों या पुराने रिश्तों का मोह छोड़कर आगे बढ़ने का समय है। पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।
उपाय- गरीब बच्चों को स्टेशनरी का सामान दान करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 7
धनु- धनु राशि वालों के लिए किस्मत का पहिया घूम चुका है। यह सप्ताह आपके लिए अप्रत्याशित अवसर लेकर आएगा।अचानक मिली कोई खबर आपके करियर की दिशा बदल सकती है। विदेश से लाभ मिलने के योग हैं। भाग्यवश किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जो प्रेम में बदल जाए। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान का ख्याल रखें।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 8
मकर- मकर राशि वालों को इस सप्ताह अपनी इच्छाओं और प्रलोभनों पर नियंत्रण रखना होगा। कोई आपको शॉर्टकट के जरिए पैसा कमाने का लालच दे सकता है, सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में ईर्ष्या करने वाले लोग सक्रिय हो सकते हैं। किसी के प्रति अत्यधिक आकर्षण आपको गलत रास्ते पर ले जा सकता है। अपनी सीमाओं का ध्यान रखें। नशीले पदार्थों या गलत खान-पान से दूर रहें।
उपाय- माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 1
कुंभ- कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह आशा, प्रेरणा और हीलिंग का है। आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी। यदि आप कला या रचनात्मक क्षेत्र में हैं, तो आपकी ख्याति बढ़ेगी। भविष्य के प्रति आपकी योजनाएं सफल होंगी। यह कार्ड टूटे हुए रिश्तों के जुड़ने का संकेत देता है। प्रेम में फिर से विश्वास पैदा होगा। मानसिक और शारीरिक रूप से आप बहुत हल्का महसूस करेंगे।
उपाय- शनि चालीसा पढ़ें और तिल के तेल का दान करें।
शुभ रंग- जामुनी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 4
मीन- मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह ज्ञान और रहस्य का है। आपकी अंतरात्मा की आवाज इस सप्ताह बहुत प्रबल होगी।अपनी योजनाओं को किसी के साथ साझा न करें। चुपचाप काम करना आपको बड़ी सफलता दिलाएगा। पार्टनर के साथ आध्यात्मिक जुड़ाव महसूस करेंगे। कुछ राज खुल सकते हैं, जो आपके हित में होंगे। हार्मोनल असंतुलन या पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है।
उपाय- पक्षियों को दाना और पानी दें।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 7
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
