आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Wednesday, Mar 15, 2023 - 07:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 15 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही सुंदर एवं आकर्षक होते हैं। इनके शरीर की बनावट सुंदर होती है। ये लोग स्वयं के रख-रखाव पर बहुत ध्यान देते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों को हमेशा बन-ठन कर और सज-संवर कर रहना पसंद होता है। ये लोग अपने पहनावे और पोशाक पर बहुत ध्यान देते हैं। मूलांक 6 वाले जातक हास्य विनोद प्रिय होते हैं। इन लोगों के चेहरे पर एक चमक हमेशा बनी रहती है। इनके चेहरे को देखकर इनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल होता है। ये लोग हमेशा जिंदादिली से जीना चाहते हैं। किसी बात को लेकर बहुत लंबे समय तक पछतावा नहीं कर सकते। ये लोग नकारात्मक बातों को भूलकर आगे बढ़ना पसंद करते हैं। मूलांक 6 वाले जातक हर सुंदर चीज की तरफ आकर्षित हो जाते हैं। इन लोगों को महंगी चीजें खरीदना पसंद होता है। ब्रांडेड चीजें खरीदना इन्हें अच्छा लगता है। जिसके कारण अधिकतर इनकी आय और खर्चों के बीच में असंतुलन बना रहता है। इनकी नकद धन की स्थिति कमजोर रहती है। खर्चों की अधिकता के कारण अक्सर इनको अपना बजट संभालने में समस्या का सामना करना पड़ता है।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ रहेगा। इस साल की गई यात्रा शुभ फलप्रदायी होंगी। इस वर्ष आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। वाहन खरीदने के योग भी बनते हैं। मार्च के महीने में कामकाज की अधिकता के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। अप्रैल के महीने में नकदी धन अधिक खर्च होगा। माता की सेहत का ख्याल रखें। मई के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। कामकाज में तरक्की होगी। बच्चों का मन भी पढ़ाई में लगेगा। जून के महीने में किसी वहम के चलते अपने रिश्तो को खराब न करें। कोई त्वचा विकार उत्पन्न होने की संभावना बनती है। जुलाई के महीने में कुछ सकारात्मक परिवर्तन संभव है। अगस्त के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। निजी जरूरतों पर अधिक ध्यान रहेगा। सितंबर के महीने में की गई यात्रा आपके लिए अच्छी रहेगी। धर्म-कर्म के कामों में भी आपका मन लगेगा। अक्टूबर के महीने में आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें। नवंबर के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें। वाहन चलाते समय गति सीमा का ख्याल रखें। दिसंबर के महीने में किसी नए काम में बहुत ज्यादा पैसा निवेश न करें।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय आलस्य में बीतेगा। फरवरी के महीने में प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग तो बनते हैं, लेकिन अपने गुस्से पर काबू रखें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। परनिंदा से परहेज करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। लक्ष्मी मां की आराधना करें और उन्हें लाल गुलाब का फूल अर्पित करें। जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गाय का घी मंदिर में दान करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com
 
1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें 

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News