Weekly Tarot Horoscope (22.06.2026 से 28.06.2026): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह
punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2026 - 02:43 PM (IST)
Weekly Tarot Horoscope (22.06.2026 से 28.06.2026): वैदिक ज्योतिष में प्रत्येक दिन ग्रहों की स्थिति अलग-अलग प्रकार की सकारात्मक ऊर्जा लेकर आती है। आइए जानते हैं कि आज 12 राशियों के लिए कौन-सी अच्छी बातें और शुभ अवसर बनने की संभावना है।
मेष- इस सप्ताह आपकी जुबान पर सरस्वती का वास है। आप अपनी वाणी से दुश्मनों को भी अपना बना सकते हैं। नई प्रॉपर्टी की सेल-पर्चेज करना चाहते हैं तो ये सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा है। इस राशि की लड़कियों के लिए शुभ समय है। नौकरी-पेशा वाले लोगों का वर्क प्लेस पर मान-सम्मान बढ़ेगा। इस वीक आपको फोन या इ-मेल के जरिए कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है। बुजुर्ग लोग अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग- लाल
शुभ नंबर- 2
उपाय: सोमवार को शिव-पार्वती की पूजा करें।
वृष- मांगलिक कार्य के लिए ये सप्ताह शुभ रहेगा। अगर स्टूडेंट पढ़ाई-लिखाई में अच्छा है तो बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। इस राशि की लड़कियां अपने दोस्तों के साथ बाहर जा सकती हैं। शॉपिंग के दौरान पर्स चोरी होने के आसार हैं। सावधानी बरतें। बचपन के किसी खास दोस्त से मुलाकात होगी। परिवार के मसलों को सुलझाने में कामयाबी मिल सकती है।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ नंबर- 9
उपाय: विष्णु जी की पूजा करें।
मिथुन- इस सप्ताह आपका झुकाव आध्यात्म की ओर रहेगा। आपके विचारों में इसकी साफ-झलक दिखेगी। जो लोग अवविवाहित हैं उनको शादी के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। जो लोग मैरिड हैं उनके दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। गाड़ी सावधानी से चलाएं। सेहत पर ध्यान दें। शीत वस्तुओं के सेवन से बचें।
शुभ रंग- मैरून
शुभ नंबर- 2
उपाय: मां दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें।
कर्क- इस सप्ताह आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। पॉज़िटिव व्यवहार आपको हर क्षेत्र में सफलता दिलाएगा। इस राशि की महिलाओं को धन-लाभ होने का प्रबल योग हैं। इस हफ्ते पूरे परिवार के साथ कहीं घूमने जाएंगे। तबियत बिगड़ सकती है, बच्चों का भरपूर प्यार मिलेगा।
शुभ रंग- काला
शुभ नंबर- 8
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।
सिंह- इस सप्ताह आपको हर काम में सफलता मिलेगी। संतान के काम से आपका मन खुश रहेगा। ऑफिस में आपके काम को सराहना मिलेगी। इस वीक आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। यदि आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं तो वर्तमान समय इसके लिए प्रफेक्ट है। आध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। नए लोगों के संपर्क से बिज़नेस में फायदा होगा।
शुभ रंग- पीच
शुभ नंबर- 5
उपाय- शनिवार को तिल या उड़द का दान करें।
कन्या- इस वीक आप थोड़ा समझदारी से काम लें। थोड़ी सी लापरवाही बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। लेन-देन के मामलों में सतर्कता बरतें। इस सप्ताह आप नई घड़ी खरीद सकते हैं। रोमांस के लिए समय बढ़िया है। इस राशि की महिलाओं को जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। मेहनत रंग लाएगी। माता का स्मरण कर अपना काम प्रारंभ करें।
शुभ रंग- मजेंटा
शुभ नंबर- 5
उपाय: शनिदेव को तेल अर्पित करें।
तुला- इस सप्ताह सोच-समझ कर दूसरों से बात करें क्योंकि आपकी बोली सही साबित हो सकती है। इस राशि की महिलाओं को जीवन साथी से कोई ज्वेलरी गिफ्ट मिल सकती है। वर्क प्लेस पर बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। महिलाओं का सितारा इस सप्ताह चमका रहेगा। सारा दिन परिवार के साथ मनोरंजन पूर्वक बीतेगा। अगर आप घर से दूर रहते हैं व कोई नया काम शुरु करने जा रहे हैं तो अपने पिता से जरूर बात करें और उनका आशीर्वाद लेकर ही कोई काम शुरु करें।
शुभ रंग- संतरी
शुभ नंबर- 4
उपाय: बहन को माला भेंट करें।
वृश्चिक- इस वीक आपका मन बच्चों की सफलता से खुश रहेगा। लोगों से पॉजिटिव व्यवहार रखें। आपके इस व्यवहार से धन-लाभ के भी आसार दिख रहे हैं। इस सप्ताह दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। इस राशि की लड़कियों का मनोबल बढ़ा रहेगा। पिता से गिफ्ट मिलने का योग हैं।
शुभ रंग- पीला
शुभ नंबर- 5
उपाय- माता का सम्मान करें और आशीर्वाद लें।
धनु- इस सप्ताह आप जिस काम में हाथ डालेंगे, वो काम पूरा होगा। स्टूडेंट्स के लिए भी अच्छा समय है। पढ़ाई में मन लगा रहेगा। जीवन में नए मुकाम हासिल करने में सफल होंगे। विदेश से या किसी दूर स्थान से गुड न्यूज़ मिल सकती है। इस राशि की महिलाओं का ज्यादातार समय पूजा-पाठ में गुजरेगा। सत्ता से जुड़े लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे, बड़ा लाभ देंगे। वित्तीय स्थिति बेहतर होगी, ऑफिस में तारीफ़ मिलेगी।
शुभ रंग- ब्लू
शुभ नंबर- 4
उपाय: जरूरतमंदों को काले वस्त्र दान करें।
मकर- इस वीक सफलता आपका इंतज़ार कर रही है। घर के बच्चे आपका नाम रोशन करेंगे। सरकारी कामों में भी कामयाबी मिलेगी। इसी के साथ व्यापारिक कामों में सफलता मिलेगी। सोच-विचार में गंभीरता आएगी। वर्कप्लेस पर सम्मान प्राप्त होगा। सालों से अधूरी इच्छाएं थोड़ी मेहनत के बाद पूरी होंगी। जीवनसाथी को कुछ गिफ्ट करेंगे। संबंधों में मधुरता आएगी।
शुभ रंग- नीला
शुभ नंबर- 5
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
कुंभ- इस वीक आपका स्वभाव बहुत ही शांत और मधुर रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने का योग है। दोस्तों से शुभ समाचार मिल सकता है। लव मेट्स से सम्बन्ध मधुर बने रहेंगे। कपड़े के कारोबारियों के लिए शुभ समय है। योजनाबंद होकर काम करने पर सफलता हासिल होगी। नौकरीपेशा लोगों के काम से सहयोगी व अधिकारी प्रभावित हो सकते हैं।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ नंबर- 1
उपाय: मंगलवार को मसूर दाल दान करें।
मीन- इस वीक आपका मन बच्चों की सफलता से खुश रहेगा। लोगों से पॉजिटिव व्यवहार रखें। आपके इस व्यवहार से धन-लाभ के भी आसार दिख रहे हैं। शाम को दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। इस राशि की लड़कियों का मनोबल बढ़ा रहेगा। पिता से गिफ्ट मिलने का योग है। दोस्तों के साथ आऊटिंग पर जाने का प्लान बन सकता है।
शुभ रंग- पीला
शुभ नंबर- 8
उपाय: लाल फूल सूर्य नारायण को अर्पित करें।
