आज का राशिफल 24 जून, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 01:40 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को अपने साझेदार के साथ संबंधों में संतुलन बनाए रखना होगा। यदि किसी बात को लेकर मतभेद की स्थिति बने, तो उसे समझदारी और धैर्य से सुलझाने का प्रयास करें। अनावश्यक विवाद व्यावसायिक हितों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं।
उपाय-  किसी से मुफ्त में खाने का सामान न लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा और घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा। यदि संतान से जुड़ी कोई समस्या लंबे समय से चल रही थी, तो उसके समाधान मिलने की संभावना है, जिससे मानसिक राहत प्राप्त होगी।
उपाय- सफेद चीजों का दान करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज किसी भी कार्य को करते समय नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना अधिक रहेगी। आपकी सोच और दृष्टिकोण ही आज आपके परिणामों को प्रभावित करेंगे, इसलिए आशावादी बने रहें और पूरे मनोयोग से अपने कार्यों पर ध्यान दें।
उपाय- प्राणायाम करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए काफी शुभ और अनुकूल रहने वाला है। भाग्य का पूरा सहयोग मिलने से कई कार्य आसानी से पूरे हो जायेंगे और लंबे समय से चली आ रही परेशानियों में राहत मिलने की सम्भावना है। आज आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और मिलने वाले अवसरों का पूरा लाभ उठाने का प्रयास करें।
उपाय- गले में चांदी धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए समय विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। व्यापारी वर्ग को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे और धन लाभ के योग भी बनते हैं। यदि आप किसी नई योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें सकारात्मक प्रगति देखने को मिल सकती है।
उपाय- घर में कोई खराब वाद्ययंत्र न रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं।  कार्यक्षेत्र में किसी बड़े बदलाव की संभावना है। यह बदलाव नई जिम्मेदारी, पद, कार्यशैली या किसी महत्वपूर्ण अवसर के रूप में सामने आ सकता है, जो भविष्य में आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। पारिवारिक जीवन संतुलित और सुखद रहेगा। परिवार की ओर से सहयोग और मानसिक शांति मिलेगी, जिससे आप अपने कार्यों पर अधिक ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।
उपाय- लक्ष्मी नारायण मंदिर में जा कर देसी घी का दीपक जलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। यदि कोई कानूनी मामला लंबे समय से लंबित है, तो उसमें सकारात्मक परिणाम या राहत मिलने की संभावना बन रही है। धैर्य और सही प्रयास बनाए रखें, परिस्थितियां आपके पक्ष में होती दिखाई दे रही हैं। घुटनों में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ेगा।
उपाय- साधारण, सरल और सादा जीवनशैली रखें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज व्यवसाय में अपनी कार्यप्रणाली और रणनीति की समीक्षा करने की आवश्यकता है। बदलती परिस्थितियों के अनुसार कामकाज के तरीके में कुछ बदलाव लाना आपके लिए लाभदायक साबित होगा। नई योजनाओं और व्यावहारिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने से बेहतर परिणाम मिलने की संभावना रहेगी।
उपाय- शिवलिंग पर साबुत बादाम रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। इलेक्ट्रॉनिक, तकनीकी या उपकरणों से जुड़े व्यवसाय में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। आज लेन-देन से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरतें। धैर्य और सतर्कता से काम लेने पर समस्याओं को नियंत्रित किया जा सकता है।
उपाय- लाल चंदन का तिलक लगायें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News