Weekly Tarot Horoscope (29.06.2026 से 05.07.2026): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2026 - 12:20 PM (IST)

Weekly Tarot Horoscope (29.06.2026 से 05.07.2026): 29 जून 2026 से 05 जुलाई 2026 का यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए ग्रहों और नक्षत्रों के विशेष प्रभाव लेकर आ रहा है। यह सप्ताह व्यक्तिगत विकास, करियर की योजना और पारिवारिक तालमेल के बीच संतुलन बनाने का एक महत्वपूर्ण समय है। यह सप्ताह अपनी मेहनत का फल प्राप्त करने, रिश्तों में मधुरता लाने और अपने लक्ष्यों के प्रति व्यावहारिक बने रहने का संदेश देता है। प्रत्येक राशि के लिए विशिष्ट शुभ रंग, दिशा, अंक और उपाय भी बताए गए हैं ताकि आने वाली चुनौतियों का समाधान किया जा सके।

मेष- यह सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। लोग आपकी तरफ अट्रैक्ट होंगे। जरूरी बातचीत और आगे की प्लानिंग के लिए वीक बहुत अच्छा रहेगा। परिवार के साथ किसी परिजन के घर जाने का प्लान बनाएंगे। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। अपने घर को थोड़ा और बेहतर बनाने पर विचार करेंगे। आपको अपनी मेहनत का पूरा रिजल्ट मिलेगा। महीने के अंत में माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 5
उपाय- लाल रंग का रुमाल अपनी जेब में रखें।

वृष- यह विक आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। किसी भी काम में हड़बड़ी न दिखाएं, बल्कि शांति और आराम से काम करें। प्रैक्टिकल होकर अपने काम निपटाएं। ऑफिस में किसी काम को लेकर बॉस के साथ बहस हो सकती है। अपने टारगेट से भटके नहीं। किसी तीसरे की बातों में आकर साथी आप पर भड़क सकते हैं। किसी को उधार देने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें। ससुराल पक्ष से कोई दुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। पैसा इन्वेस्ट करने से पहले या किसी को कोई बड़ा वादा करने से पहले सब कुछ अच्छी तरह जांच-परख लें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 2
उपाय- घर से निकलने से पहले दही चीनी खाएं।

मिथुन- बिजनेस कर रहे लोगों के लिए यह हफ्ता उत्तम रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। सोच-समझकर बजट बनाकर चलें। किसी कानूनी मामले को हल करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। इस राशि के छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। वर्क प्लेस के माहौल को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। लव लाइफ में पार्टनर के साथ रिश्तें अच्छे होंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 2
उपाय- भगवान विष्णु का ध्यान करें।

कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता सामान्य रहने वाला है। अपने काम और परिवार दोनों को साथ लेकर चलना होगा। भाई-बहन के रिश्ते में पहले से ज्यादा मधुरता बनी रहेगी। इस राशि के युवा घर के कामों में माता जी की सहायता करेंगे। कहीं आना-जाना लगा रहेगा और कुछ नया सीखने को भी मिलेगा। जो लोग विदेश से व्यापार की योजना बना रहे हैं, उनकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। लव पार्टनर के साथ इंटिमेसी का पूरा मजा लेंगे, फालतू की गलतफहमी से बचें। दांतों के दर्द से परेशान रह सकते हैं।  
शुभ रंग- केसरी
शुभ दिशा- पश्चिम  
शुभ अंक- 8
उपाय- सुबह स्नान के बाद भगवान का स्मरण करें।

सिंह- इस राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौतियों से भरा रहने वाला है। जल्दबाजी में फैसले लेने का वक्त नहीं है, बल्कि धैर्य, समझदारी और सोच-समझ कर कदम आगे बढ़ाएं। पर्सनल ग्रोथ होगी। कारोबार कर रहे लोगों को मनचाहे प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में बिजी रहेंगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर थोड़ा गंभीर रहेंगे। युवा दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में अपना समय व्यतीत करेंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।  
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 3
उपाय- शिवलिंग पर जल और कच्चा दूध अर्पित करें।

कन्या- वीक के शुरुआत में ही कन्या राशि के जातकों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। खुद को समझने और आगे की तैयारी करने के लिए यह समय सबसे अच्छा रहने वाला है। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात होने की संभावना है। व्यापार कर रहे लोग लेन-देन के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें। दूसरों के साथ अपनापन बढ़ाएं, तभी अपने इरादों में सफल होंगे। संतान से किए किसी वादे को पूरा करने की कोशिश करेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहने से राहत की सांस लेंगे।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 6
उपाय- भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें।

तुला- यह वीक तुला राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहने वाला है। प्रैक्टिकल बने रहें ताकि फ्यूचर गोल्स पर टिके रहें। किसी काम को पूरा करने में भाई-बहनों की मदद मिलेगी। इस राशि के युवा दोस्तों के साथ बैठकर भविष्य के बारे में चर्चा करेंगे। पुरानी बातचीत, अधूरे काम और उलझे हुए मामले एक बार फिर से सामने आएंगे। सप्ताह के मध्य में भूमि-भवन से जुड़े विवाद दूर होंगे। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं।  
शुभ रंग- पर्पल
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 5
उपाय- माता लक्ष्मी को कमल के फूल अर्पित करें

वृश्चिक- यह हफ्ता आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है लेकिन कॉन्फिडेंट फील करेंगे। अपनी किसी भी प्लानिंग को री-चेक करें। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है, होशियारी से काम लें। किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगी। घर में विदेशी मेहमानों के आने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को साथी के साथ घूमने-फिरने के मौके मिलेंगे। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
शुभ रंग-  लाल
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 9
उपाय- शनिदेव के मंदिर में सरसों का तेल अर्पित करें

धनु- यह सप्ताह धनु राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। बिजनेस में धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आएगा। मन को शांत रखने के लिए परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। रिश्तों के मामले में लकी रहेंगे। सिंगल की लाइफ में उनका प्यार एक नया स्पार्क लेकर आएगा। इस राशि के युवा अपने मन की बात किसी अजनबी से शेयर न करें। पिता की सेहत को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 3
उपाय- हनुमान मंदिर में चमेली का तेल चढ़ाएं।

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए यह 7 दिन ताजगी से भरे हुए रहने वाले हैं। अच्छी नेटवर्किंग बनेगी और नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। घर के लिए जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। इस राशि के युवा अपने करियर को लेकर कोई अहम फैसला लेंगे, जिससे घरवालों का विरोध भी सहना पड़ेगा। बाहरी दुनिया से हटकर घर-परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। मानसिक शांति तो रहेगी लेकिन बदन दर्द परेशानी दे सकता है।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक-1
उपाय- पीपल के वृक्ष की पूजा करें।

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शानदार रहने वाला है। पुरानी बातचीत, अधूरे काम और उलझे हुए मामले हल होंगे। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। ऑफिस में बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। जीवनसाथी के साथ अकेले में समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। भविष्य को लेकर योजनाएं बनाएंगे। इस राशि के छात्रों को घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। वीक के आखिर में पेट से संबंधित समस्या से परेशान हो सकते हैं। अत: अपने खान-पान में सावधानी बरतें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 7
उपाय- मां दुर्गा के मंदिर में लाल फूल चढ़ाएं।

मीन- आने वाले 7 दिन मीन राशि के जातकों के लिए मिलेजुले रहने वाले हैं। कुछ खट्टे-मीठे अनुभव होंगे। बिजनेस कर रहे लोग पार्टनर के साथ मिलकर किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में कारोबार को बुलंदियों पर ले जाएगा। जीवनसाथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। जिससे तन और मन प्रफुल्लित हो जाएगा। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं लेकिन अच्छे से कागजों की जांच-पड़ताल कर लें। सिंगल लोग घर वालों की पसंद से शादी करने के लिए मान जाएंगे, सुखद भविष्य का निर्माण होगा।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 6
उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News