आज का राशिफल 30 जून, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Tuesday, Jun 30, 2026 - 01:53 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए शुभ और उपलब्धियों से भरपूर रहने वाला है। यदि किसी महत्वपूर्ण सौदे, समझौते या डील को अंतिम रूप देने की योजना है, तो उसमें सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। सही निर्णय और समय पर उठाया गया कदम भविष्य में लाभदायक साबित होगा।
उपाय- बंदरों को केले खिलाएं।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। शाम तक किसी यात्रा, समारोह या घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और दिन में नई ऊर्जा का संचार होगा। सामाजिक या व्यावसायिक क्षेत्र में आपको विशेष सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। आपके कार्यों और व्यवहार की सराहना होगी, जिससे आपकी छवि और प्रभाव में वृद्धि होगी।
उपाय- मंदिर में चावल दान करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने की संभावना प्रबल है। घर, वाहन, संपत्ति या अन्य सुविधाओं से जुड़े मामलों में सकारात्मक प्रगति देखने को मिलेगी। किसी मांगलिक या शुभ समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। ऐसे आयोजनों में आपकी उपस्थिति न केवल आनंद प्रदान करेगी, बल्कि सामाजिक संबंधों को भी मजबूत बनाएगी।
उपाय- बेसन के हलवे का सेवन करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज समाज हित या शुभ कार्यों में किया गया आपका सहयोग और योगदान आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाएगा। आपकी उदारता और सकारात्मक सोच लोगों के बीच सम्मान और अच्छी पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होगी। आज आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। आपके प्रयास अच्छे परिणाम देने के साथ-साथ सम्मान और आर्थिक लाभ भी दिलवाएंगे।
उपाय- जौ दूध में धो कर जल में प्रवाहित करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक और लाभदायक रहने वाला है। दिन की शुरुआत उत्साह और शुभ समाचारों के साथ होगी, जिससे पूरे दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास बना रहेगा। घर का वातावरण प्रसन्नता पूर्ण रहेगा और परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा।
उपाय- मंदिर में कपूर जलाएं।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज व्यापार से जुड़े लोगों के लिए लाभ की अच्छी संभावनाएं हैं। रुके हुए कार्यों में गति आएगी और आर्थिक स्थिति में सुधार मिलेगा। यदि किसी डील के पूरे होने के बाद भुगतान का इंतजार था, तो उसके मिलने की संभावना भी बन रही है।
उपाय- भगवान को सफेद फूल चढ़ाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। नौकरीपेशा लोगों का प्रभाव और प्रतिष्ठा कार्यस्थल पर बढ़ेगी। आपकी मेहनत, कार्यकुशलता और कर्तव्यनिष्ठा की वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सराहना होगी। इससे सम्मान मिलने के साथ-साथ भविष्य में उन्नति के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।
उपाय- साधारण, सरल और सादा जीवन शैली रखें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। यदि आपका कोई पैसा लंबे समय से उधार दिया हुआ था, तो उस के आज वापस मिलने के योग बन रहे हैं। इससे आर्थिक राहत मिलेगी और वित्तीय स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। आज सकारात्मक सोच, सावधानी और संतुलित निर्णय आपके लिए सफलता और संतोष का आधार बनेंगे।
उपाय- श्री कृष्ण को मक्खन का भोग लगायें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज किसी मित्र या करीबी संबंधी के साथ भविष्य की योजनाओं को लेकर सकारात्मक और सार्थक चर्चा हो सकती है। इस बातचीत से आपको नए विचार, सही दिशा और महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मदद मिलेगी।
उपाय- चने की दाल गाय को खिलाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari