आज का राशिफल 29 जून, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Monday, Jun 29, 2026 - 05:11 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज कुछ प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। ये संबंध भविष्य में आपके करियर, व्यवसाय या सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं। प्रेम संबंधों के मामले में भी दिन अनुकूल रहेगा। आपसी समझ, विश्वास और भावनात्मक निकटता बढ़ेगी। यदि किसी रिश्ते को लेकर मन में कोई बात है, तो उसे व्यक्त करने के लिए समय अच्छा है।
उपाय- लाल रंग के फूल शिवलिंग पर अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज कुछ नकारात्मक परिस्थितियां सामने आ सकती हैं, लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है। धैर्य, समझदारी और सकारात्मक सोच के साथ आप हर चुनौती का समाधान खोजने में सफल रहेंगे। व्यर्थ के विवादों और बहस से दूर रहें। छोटी सी गलतफहमी भी रिश्तों में दूरी या खटास पैदा कर सकती है। इसलिए बातचीत में स्पष्टता और संयम बनाए रखें।
उपाय- पानी से भरा एक कुम्भ मंदिर में स्थापित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। संतान की किसी गतिविधि या व्यवहार को लेकर चिंता बनी रहेगी। कठोरता दिखाने की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से बात करके समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें। आपका सहयोग और मार्गदर्शन स्थिति को बेहतर बनाने में मदद करेगा।
उपाय- पूर्वजों की बनाई परम्पराओं का पालन करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। परिवार के साथ सुख सुविधा से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी का अवसर मिलेगा। आज का दिन परिवार के साथ आनंदपूर्वक बिताने और खुशियां साझा करने का रहेगा। किसी रिश्तेदार के यहां धार्मिक या शुभ आयोजन में शामिल होने का कार्यक्रम बन सकता है। सामाजिक और पारिवारिक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी तथा मानसिक शांति का अनुभव होगा।
उपाय- किसी धर्मस्थल में सेवा कार्य करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज आर्थिक दृष्टि से दिन सकारात्मक रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ या फंसा हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति और अधिक मजबूत होगी तथा मन में राहत महसूस होगी। आज का दिन कार्यक्षेत्र और व्यवसाय के लिए काफी लाभदायक रहने वाला है। आपके मधुर व्यवहार और सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण लोग आपसे प्रभावित होंगे तथा आपके संबंध और मजबूत बनेंगे।
उपाय- घर में चौड़े पत्ते वाले पौधे न रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं।  आज व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। आपकी योजनाएं और निर्णय अच्छे परिणाम दे सकते हैं, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। समाज और कार्यक्षेत्र में सम्मान प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों की सराहना मिलेगी। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी और पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना भी बन रही है।
उपाय- सफेद या हल्के सुगंधित कपड़े पहनें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। पारिवारिक मामलों में कुछ उलझनें या तनावपूर्ण परिस्थितियां मन को परेशान कर सकती हैं। ऐसे समय में भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। समस्याओं को धैर्य और समझदारी से सुलझाने का प्रयास करें। आज अपनी परेशानियों या कमजोरियों को सार्वजनिक करने के बजाय आत्मविश्वास बनाए रखें। परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, संयमित और सकारात्मक रवैया अपनाने से आप उन्हें बेहतर ढंग से संभाल पाएंगे।
उपाय- काले तिल का दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसाय में बड़ी और लाभदायक डील होने की संभावना बन रही है। आज आप अपने संपर्कों का दायरा बढ़ाने का प्रयास करें, क्योंकि नए लोगों से जुड़ाव और नेटवर्किंग भविष्य में अच्छे अवसर प्रदान करने का अवसर मिलेगा।
उपाय- काली उड़द की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। यदि किसी सरकारी कार्य से जुड़े हैं, तो अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय संयम और धैर्य बनाए रखें। किसी भी प्रकार की बहस या टकराव से बचना आपके हित में रहेगा। शांत और व्यावहारिक व्यवहार से कार्य आसानी से पूरे हो सकेंगे।
उपाय- बिना कारण किसी पर क्रोध न करें।

 आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News