आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Thursday, May 05, 2022 - 08:37 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 5 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक स्वाभाविक रूप से बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों की शिक्षा सामान्यतः उच्च स्तर की रहती है। मूलांक 5 वाले जातकों को मेधावी छात्रों में गिना जाता है। इन लोगों की गणित इत्यादि विषयों में अधिक रुचि होती है। इन लोगों में अद्भुत वाककला होती है। ये लोग अपनी बातों से दूसरों को सम्मोहित कर लेते हैं। अक्सर मूलांक 5 वाले जातक ऐसे शब्दों का चयन करने में माहिर होते हैं जो दूसरों को सुनने में अच्छे लगते हैं। लोग इनसे बातें करना पसंद करते हैं। ये लोग हर उम्र के व्यक्ति के साथ बहुत जल्दी मित्रता स्थापित कर लेते हैं। अतः इन लोगों के मित्र ज्यादा होते हैं परंतु घनिष्ठ मित्रता किसी-किसी के साथ ही होती है। मूलांक 5 वाले जातक अपने मन की बातों को अपने साथी के साथ साझा करना अच्छा समझते हैं तथा किसी प्रकार का पर्दा नहीं रखते। मूलांक 5 वाले जातकों का दांपत्य जीवन सुखमय होता है। ये लोग अपने जीवनसाथी के साथ भी अपने हर अनुभव को साझा करते हैं और एक मजबूत रिश्ते की नींव रखने की हर संभव कोशिश करते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष व्यापार सम्बंधित यात्राओं के लिए लाभदायक रहेगा। मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। नकदी धन की स्थिति कमजोर हो सकती है। मई के महीने में आपका मन अध्यात्म और धर्म के कार्यों में लगेगा। बच्चे पढ़ाई में ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। जून के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। बहुत से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। जुलाई के महीने में अपनी वाणी पर संयम रखें। व्यापार में कोई नया फैसला सोच-समझ कर लें। अगस्त के महीने में आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। आप खरीदारी पर जा सकते हैं। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। सितंबर के महीने में वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। माता की सेहत का ख्याल रखें। अक्टूबर के महीने में किसी कर्मचारी के साथ बहस हो सकती है। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनती है। नवम्बर के महीने में बेकार के लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें। दिसंबर के महीने में कोई नया काम शुरू न करें। हालांकि सरकारी काम बनने के योग बनते हैं। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में आपके काम बीच में रुक सकते हैं। समय धैर्य और संयम के साथ बिताने का है। फरवरी के महीने में अपने अधूरे काम पूरा करने की कोशिश करें ताकि आने वाले समय का सदुपयोग किया जा सके। अप्रैल के महीने में किसी को उधार देने से बचें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। परनिंदा से परहेज करें। यथासंभव चांदी के आभूषण धारण करें। जल का अपव्यय न करें। सूर्य को जल दें। काले और नीले रंग से परहेज करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

