आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Saturday, Nov 14, 2020 - 07:55 AM (IST)
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 14 नवम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बोलने की कला में माहीर होते हैं। ये लोग हमेशा वो ही बोलते है जो दूसरे लोग सुनना पसंद करते हैं। अपने इस हुनर के कारण ये बहुत जल्दी लोगों से दोस्ती कर लेते हैं। अतः इनके मित्र ज्यादा होते हैं। हालांकि ज्यादा गहरे स्तर पर दोस्ती किसी से नहीं कर पाते। ये लोग वाकपटुता के साथ साथ बहुत बुद्धिमान भी होते हैं। इनकी शिक्षा प्रायः उत्तम रहती है। ये लोग नौकरी करने की बजाय स्वयं का कारोबार करने में ज्यादा रुचिकर होते हैं। इनका वैवाहिक जीवन अच्छा बीतता है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष आप दूसरों के प्रति ज्यादा संवेदनशील व्यवहार करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनाएं रखें। नवम्बर के महीने का समय सावधानी से बिताएं, व्यर्थ ही किसी लांछन का सामना करना पड़ सकता है। दिसम्बर के महीने में अपनी वाणी पर संयम रखें, कोई बात ऐसी न करें, जिसका बाद में नकारात्मक असर मिले।
वर्ष 2021 की शुरुआत का समय शुभ है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। व्यापार में किसी नई परियोजना का प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। फरवरी के महीने में पिता की सेहत का ख्याल रखें। कोई लोन लेने की योजना बना सकते हैं। मार्च व अप्रैल का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। विवाह के लिए आए प्रस्तावों पर विचार किया जा सकता है। मई के महीने में सरकारी काम बनने की संभावना बनती है। लेखन के क्षेत्र से जुड़े हैं तो संचार माध्यम से लाभ प्राप्ति के योग बनते हैं। माता की सेहत का ख्याल रखें। मन परेशान रहेगा। जून के महीने में कार्य ज्यादा रहेगा। आप में आलस बढ़ सकता है। बनते कार्य रुक सकते हैं। जुलाई के महीने में किसी लड़ाई- झगड़े में न फंसे। अगस्त के महीने में आप सफलता के कारण अभिमान न करें। सितम्बर के माह में भावुकता में आकर कोई वादा न करें। अक्टूबर के महीने में आप पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए किसी भी कार्य पर जाने से पहले पिता का आशीर्वाद लें।
काले-नीले रंग का परहेज करें।
शनि देव की प्रतिमा पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
लोहे व चमड़े की वस्तु न खरीदें।
जौ को जल प्रवाह करें।
पक्षियों को हरी मूंग दाल का दाना डालें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in