आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Wednesday, Oct 21, 2020 - 06:36 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 21 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक सात्विक स्वभाव के होते हैं। इनकी ईश्वर में गहरी आस्था व विश्वास होता है। ये लोग बुजुर्गों का आदर करने वाले और परम्पराओं को मानने वाले होते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों में ज्ञान व परिस्थितियों के अनुरूप समझदारी सहज रूप से देखी जाती है। ये लोग अपने जीवन में मान व ख्याति प्राप्त करते हैं। ये लोग बहुत ही स्वाभिमानी होते हैं। अपने जीवन में प्रत्येक वस्तु अपनी मेहनत से हासिल करते हैं। ये लोग समय की नियमितता को लेकर थोड़े गम्भीर होते हैं। इन्हें प्रत्येक कार्य सम्पूर्णता के साथ करना पसंद होता है। आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष कार्यभार व जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। बड़ों की सलाह व साथ से काम बनेंगे। अक्टूबर के माह का समय शुभ है। कोई अधूरा कार्य पूरा करना चाहते हैं तो सफलता प्राप्त होगी। नवम्बर के माह में जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कुछ खटास आ सकती है। दिसम्बर के समय में धन लाभ के योग बनते हैं। मन अकारण ही परेशान रहेगा।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

वर्ष 2021 की शुरुआत में जनवरी के माह का समय अच्छा है। किसी दोस्त की मदद से कार्य बनेंगे। आप काफी उत्साहित व सकारात्मक महसूस करेंगे। फरवरी के माह का समय किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए अनुकूल है। अप्रैल के माह में आपको व्यवसाय में आगे विस्तार के परियोजनाओं के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों की पदोन्नति के योग बनते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए भी समय शुभ है। मई के महीने में सफलता के योग बनते हैं। मेहनत के अनुरूप फलों की प्राप्ति में विलंब हो सकता है। जून के महीने में आप संचार माध्यम के द्वारा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जुलाई के माह में घर-परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। अगस्त के महीने में धन उपार्जन के नए मार्ग प्राप्त हो सकते हैं। यात्राओं के योग भी बनते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।

किसी काम पर जाने से पहले शहद खा कर जाएं।

कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

केसर का तिलक करें।

छोटे भाई-बहनों से विवाद व झगड़े की स्थिति उत्पन्न न होने दें।

लोहे व चमड़े की वस्तुओं का उपहार स्वरूप लेन-देन न करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

PunjabKesari Todays Birthday Prediction          

    

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News