सपने में दिख जाएं महादेव से जुड़ी ये चीज़ें तो समझ लें बदलने वाली है किस्मत

punjabkesari.in Thursday, Jul 04, 2019 - 05:44 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
अक्सर हम सब अपने सपनों में कुछ ऐसी चीज़ें देते हैं, जो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी न किसी चीज़ का संदेश देते हैं। मगर क्योंकि इंसान को संकेतों के बारे में कोई जानकारी नहीं होती इसलिए वो समझ ही नहीं पाता कि इनका क्या मतलब है। तो चलिए आज हम इस मामले में आपकी मदद करते हैं। ज्योतिष और स्वप्न शास्त्र में बताई गई शिव जी से जुड़ी ऐसी 6 चीज़ों के बारे में बताते हैं जो अगर किसी व्यक्ति को सपने में दिख जाए तो ये इस बात का संकेत होता है कि बहुत जल्दी उस की किस्मत बदलेनी वाली है।
PunjabKesari,  Mahadev, Lord Shiva, शिव जी, शंकर जी, भोलेनाथ
स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने अवचेतन मस्तिष्क के संपर्क में आने वाले वो विचार होते हैं जिनका संबंध इंसान के भूत और भविष्य से होता है। कहा जाता है जिस इंसान को आध्यात्म या धर्म से जुड़े सपने आते हैं तो समझें कि आप बहुत ही खास किस्म व्यक्ति है। खासकर भगवान शिव से जुड़े सपने आते हैं तो इसका मतलब है कि आप सबके प्रति सकारात्मक सोच रखने वाले और नेक इरादे के इंसान हैं। लेकिन अगर आपको भगवान शिव का त्रिशूल, सांप या डमरू दिखाई देता है तो इसका क्या रहस्य है?

जिस इंसान को सपने में शिवलिंग दिखाई दे तो माना जाता है कि यह सपना आपके पूर्व जन्म के बारे में संकेत देता है कि आप पिछले जन्म में भगवान शिव की पूजा करते थे।

इसके अलावा यह इस बात की ओर संकेत देता है कि आपकी सभी समस्याओं का अंत हो चुका है और आप को विजय, संपदा मिलने वाली है।

अगर सपन में भगवान शिव और पार्वती की अर्धनारीश्वर वाली प्रतिमा या मूर्ति सपने में दिखाई दे जाए तो इसका मलतब होता है कि आपको जल्द ही नए अवसर मिलने वाले हैं। इसके साथ ही धन-संपदा से जुड़े शुभ समाचार मिलने वाले हैं।
PunjabKesari, PunjabKesari,  Mahadev, Lord Shiva, शिव जी, शंकर जी, भोलेनाथ, Shiv parvati, शिव पार्वती
यदि किसी जातक सपने में शिव जो को तांडव करते या क्रोधित रूप में दिखें तो ये मनोवेग का संकेत माना जाता है। तो वहीं अगर शिव-पार्वती को नृत्य करते देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपकी समस्याएं जल्द ही समाप्त हो जाएंगी। मगर धन मिलेगा तो कुछ परेशानियां का सामना भी करना पड़ सकता है।  

हिंदू शास्त्रों के मुताबिक शिव जी का त्रिशूल इंसान के भूतकाल, वर्तमान और भविष्यकाल को दर्शाता है। अगर सपने में किसी को भगवान शिव का‌ त्रिशूल दिखता है तो वह इंसान के जन्म, जीवन और मृत्यु से संबंध‌ित संकेत देता है। यह इंसान की सभी समस्याओं को समाप्त करने का संकेत होता है। कुल मिलाकर कहने का भाव यह है सपने में त्रिशूल देखना शुभ होता है।
PunjabKesari,  Mahadev, Lord Shiva, शिव जी, शंकर जी, भोलेनाथ, त्रिभूल, Trishul
शास्त्रों के अनुसार शिव जी के मा‌थे पर दिखने वाला अर्धचंद्र बुद्ध‌िमत्ता को दर्शाता है। अगर किसी जातक को स्वप्न में दिखाई देता है तो समझें कि जल्द ही आप कोई बड़ा निर्णय लेने वाले हैं। बच्चों को अगर ऐसा सपना आए तो इसका मतलब कि शिक्षा के क्षेत्र में शुभ संकेत देता है।

डमरू ध्वनि का प्रतीक होता है। तो अगर सपने में डमरू दिखाई दे जाए तो समझ जाइए कि आपके पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने वाला है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News