Swapna Shastra: सपने में कीड़े दिखें तो समझ लें होने वाला है बड़ा बदलाव, स्वप्न शास्त्र बताता है वजह

punjabkesari.in Friday, Nov 28, 2025 - 02:32 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Swapna Shastra: सोते समय सपने आना बहुत ही आम सी बात मानी जाती है। ज्यादातर सपने ऐसे होते हैं जो याद नहीं रहते हैं लेकिन कुछ सपने ऐसें होते हैं जो याद तो रहते हैं लेकिन बार बार भी आते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर एक सपने का अपना एक अलग अर्थ होता है। कई बार ये सपने आने वाले समय की और संकेत भी करते हैं। ऐसे में एक सपने की बात करें तो यदि किसी को सपने में कीड़े मकोड़े दिखाई दें तो इसे शास्त्रों के अनुसार इसका खास मतलब माना जाता है। ऐसे में यदि आपको भी ऐसे सपने आते हैं तो चलिए जानते हैं कि सपने में कीड़े मकोड़े जैसे कानखजूरा और कॉकरोच आदि देखने का मतलब क्या होता है।

अगर आपको सपनों में बार-बार कनखजूरा नजर आ रहा है, तो यह संकेत सकारात्मक भी हो सकता है और नकारात्मक भी। वहीं, यदि स्वप्न में आप खुद को कनखजूरे को मारते हुए देखते हैं, तो इसका अर्थ है कि आप किसी गंभीर परेशानी या बाधा से छुटकारा पा सकते हैं।

तो वहीं अगर सपने में आपको मरा हुआ कनखजूरा दिखाई दे, तो ये जीवन में सकारात्मक बदलावों का संकेत माना जाता है। ऐसे सपने आपके करियर में प्रगति, नौकरी में बदलाव या व्यापार में लाभ की ओर इशारा करते हैं। साथ ही, यदि आप विवाह के बारे में सोच रहे हैं, तो यह सपना बताता है कि जल्द ही आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है।

अगर सपने में आपको कनखजूरा कान में जाते हुए दिखाई दे, तो इसे संकेत माना जाता है कि निकट भविष्य में किसी से वाद-विवाद या तनाव की स्थिति बन सकती है। ऐसे समय में सावधानी और संयम बनाए रखना लाभदायक रहता है।

बता दें कि सपने में कॉकरोच दिखना सामान्य या अशुभ संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ऐसा सपना इस बात की ओर इशारा करता है कि आने वाले समय में कुछ चुनौतियां या परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जैसे आर्थिक दबाव या किसी से धोखे की संभावना। यदि आपको बार-बार कॉकरोच दिखाई देते हैं, तो बेहतर है कि आप सतर्क रहें, विवादों से दूरी बनाए रखें और नकारात्मक संगति से बचें।
 
इसके अलावा अगर रात के समय सपने में भोजन के अंदर कीड़े दिखाई दें तो ये किसी चेतावनी की तरह देखा जाता है। माना जाता है कि इसका अर्थ है कि जिस स्थान पर भी आप काम करते हैं वहां के लोग आपसे जलन करते हैं। इतना ही नहीं इसका मतलब ये भी माना जाता है कि कार्यक्षेत्र में आपको जल्द ही कोई सफलता मिल सकती है।

यदि सपने में सफेद रंग का कोई कीड़ा दिखाई दे, तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार ये शुभ संकेत नहीं माना जाता। ऐसा सपना इस बात की ओर इशारा कर सकता है कि निकट भविष्य में आपको किसी परेशानी या चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, यह भी माना जाता है कि ऐसा सपना स्वास्थ्य संबंधित समस्या का संकेत भी हो सकता है। इसलिए यदि आपको बार-बार सफेद कीड़े का सपना आए, तो सतर्क रहने की आवश्यकता है।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News