Shani Dream Meaning: शनि से जुड़े विशेष सपने जो बन सकते हैं आपके जीवन का टर्निंग पॉइंट

punjabkesari.in Saturday, Nov 29, 2025 - 03:34 PM (IST)

Shani Dream Meaning: ज्योतिष और स्वप्न शास्त्र में माना जाता है कि कुछ सपने हमें भविष्य की शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में संकेत देते हैं। शनिदेव, जिन्हें न्याय का देवता और कर्मफल दाता कहा जाता है, उनसे जुड़े कुछ सपने ऐसे होते हैं जिनका दिखना बेहद शुभ माना गया है। ये सपने अक्सर आपके जीवन में धन-संपत्ति, सफलता, और बड़े सकारात्मक बदलावों के आगमन का संकेत देते हैं। तो आइए जानते हैं  शनि से जुड़े ऐसे सपनों के बारे में जिनका दिखना शुभता का प्रतीक माना जाता है।

Shani Dream Meaning

शनि मंदिर या शनि प्रतिमा के दर्शन
सपने में किसी भव्य शनि मंदिर को देखना या शनिदेव की शांत और सौम्य प्रतिमा के दर्शन करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह दर्शाता है कि शनिदेव की कृपा आप पर बनी हुई है। आपके जीवन के संघर्ष अब समाप्त होने वाले हैं। यह मान-सम्मान में वृद्धि और आपके न्यायपूर्ण कार्यों में सफलता मिलने का स्पष्ट संकेत है।

काले कपड़े पहने साधु या संत को देखना
यदि आप सपने में काले वस्त्र धारण किए हुए किसी संत, साधु, या वृद्ध ज्ञानी पुरुष को देखते हैं, जो आपको आशीर्वाद दे रहे हैं। शनि का रंग काला है। यह सपना भाग्य का साथ मिलने और आर्थिक स्थिति में सुधार होने की ओर इशारा करता है। यह किसी अटक चुके काम के पूरा होने या किसी बड़े बुजुर्ग या गुरु के मार्गदर्शन से आपको धन लाभ होने का संकेत भी हो सकता है।

Shani Dream Meaning

तेल का दान करना या तेल देखना
सपने में स्वयं को किसी गरीब व्यक्ति को तेल दान करते हुए देखना या तेल से भरा कलश या शनिदेव को तेल अर्पित करते हुए देखना शुभ माना जाता है। तेल शनिदेव को अत्यंत प्रिय है। यह सपना आपके सभी कष्टों और रोगों से मुक्ति का संकेत है। यह दर्शाता है कि आपने अपने कर्मों से दोषों को दूर कर लिया है। शीघ्र ही आपको अज्ञात स्रोतों से धन लाभ हो सकता है, विशेषकर व्यवसाय या साझेदारी में।

पुराने लोहे या धातु की चीजें देखना
सपने में चमकीला लोहा, ताला-चाबी या कोई पुराना धातु का औजार देखना अच्छा माना जाता है। यह सपना बताता है कि आपकी मेहनत रंग लाने वाली है। यह रुके हुए धन की प्राप्ति, जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता और पुरानी समस्याओं के समाधान का प्रतीक है। यह सपना आपको अप्रत्याशित लाभ दिला सकता है।

Shani Dream Meaning

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News