हर लड़की की मुस्कान के पीछे छिपे हैं ये राज़

punjabkesari.in Tuesday, Aug 06, 2019 - 01:08 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
ये बात तो सब जानते ही हैं कि हंसना इंसान की सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है। खुलकर हंसने से व्यक्ति का तनाव दूर होता है। लेकिन हर किसी के हंसने का तरीका बहुत अलग होता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि व्यक्ति के हंसने के तरीके से उसके स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता है? अगर नहीं तो आज हम आपको सामुद्रिक शास्त्र के हिसाब से बताएंगे कि कैसे किसी लड़की के हंसने का तरीका बताएगा व्यक्ति उसका राज़। 
PunjabKesari, kundli tv
जोर से हंसना
अक्सर लोगों को ऐसा देखा जाता है कि वह बहुत जोर-जोर से और ठहाका मारकर हंसते हैं। ऐसे में कई लड़किया भी इस संख्या में आती हैं। कुछ औरतें छोटी से बात पर भी इतना जोर से हंसती हैं कि आस-पास वालों का ध्यान भी उसी पर आ टिकता है। लेकिन आपको बता दें कि ऐसी औरतें अपने जीवन में बहुत जल्दी सफलता को हासिल कर लेती हैं। ऐसी हंसी के साथ चेहरा व्यंग्यपूर्ण हो तो उनमें अहंकार की भावना भी होती है। 
PunjabKesari, kundli tv
खिलखिला
ऐसी लड़कियां जो खिल खिलाती हैं, वह बहुत ही सहनशील, दयालु और सभी का भला चाहने वाली होती हैं। ऐसी लड़कियां अपने पार्टनर से बहुत प्यार करती हैं। इन्हें ज्यादातर किस्मत का साथ मिलता है और हर जगह पर इन्हें तरक्की मिलती है।  

रुक-रुक कर हंसना
ऐसी लड़कियां जो रुक-रुक कर हंसती हैं या पुराने ही किसी विषय पर हंसती रहती है तो इनकी मानसिक शक्ति बहुत कमजोर होती है। ऐसी औरतें आलसी व इनकी याददाशत बहुत कमजोर होती हैं। 
PunjabKesari, kundli tv, sweet smile
धीरे हंसना
जो लड़कियां छोटी या बड़ी बात पर भी कम व धीरे हंसती हैं वह बहुत ही गंभीर, धैर्यवान, विश्वासी और ज्ञानी होती हैं। ऐसी स्त्रियां अपनी खुशी को दूसरों के सामने बयान करना पसंद नहीं करती हैं। वे अपने मन में ही अपनी प्रसन्नता रखते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Related News