Manpasand Ladki Se Shadi upay: मनचाही लड़की से शादी का सपना होगा पूरा, बस करें ये खास उपाय
punjabkesari.in Wednesday, Apr 16, 2025 - 02:58 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Manpasand Ladki Se Shaadi upay: आज के टाइम में हर लड़के-लड़की की चाहत होती है कि वो अपनी पसंद की लड़के-लड़की से शादी करें। हर कोई ये ही चाहता है कि उसकी जिससे भी शादी हो वो उसको पहले से ही जानता हो। लेकिन बहुत ही कम लोग होते हैं। जिन्हें उनका पंसदीदा पार्टनर मिलता है। ज्यादातर लोगों को प्यार में धोखा मिल जाता है, तो कईयों को समाज के नए नियम और कानून में उनका प्यार झकड़ जाता है और कपल्स प्रेम विवाह की बात को अपने ज़ेहन में दबा कर बैठ जाते हैं और अपने पुरे जीवन से साथ समझौता करते हैं। सबसे ज्यादा समस्या तब आती है जब लड़के के घर वाले तो राज़ी होते हैं लेकिन लड़की के घरवाले नहीं मानते। अगर आपकी भी प्रेमिका या फिर उसके पेरेंट्स शादी के लिए इंकार कर रहे हैं, उन्हें प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय करने चाहिए। अगर आप भी अपनी मनपसंद लड़की से शादी करना चाहते हैं, तो यह उपाय जरूर करें।
सबसे पहले उपाय के तौर पर अपने घर में नव दुर्गा यंत्र को अभिमंत्रित करें। रोजाना सुबह जल्दी उठकर स्नान करके मां दुर्गा को लाल फूल समर्पित करने के बाद इनकी पूजा करें। ऐसा लगातार करने से आपकी मनपंसद लड़की आपसे शादी के तैयार हो जाएगी।
मनपसंद लड़की से शादी करने के लिए लड़के को रोज़ाना पीले केले का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही पीली बेडशीट का उपयोग करें। साथ ही रात को सोते समय ॐ ग्रां ग्रीम: ग्रौंम: मंत्र का नित्य जाप करें। इस उपाय को करने से मनपसंद शादी के योग बनने लगेगें।
घर में दुर्गासप्तशती का 18 दिन तक लगातार पाठ करें या करवाएं। ऐसा करने से आप जिस भी लड़की को पाना चाहते हैं, वो आपकी बन जाएगी।
मनपसंद लड़की से शादी करने के लिए मंत्र
पत्नी मनोरमां देही मनोवृत्तानुसारिणीम्।।
तारिणीं दुर्गसंसार सागरस्य कुलोदभवाम्।।
प्रात काल स्नान कर इस मंत्र का 5 माला रोज़ाना जप करें। अगर किसी ब्राह्मण से जप करवा रहें हैं, तो एक माला मंत्र जाप की खुद अवश्य करें और जब तक विवाह सम्पन्न न हो जाए इसका जाप करते रहें।
ओयम क्लीं विश्वावसुर्नाम गन्धर्व: कन्यानामधिपतिं लभामि ।।
देवदत्तां कन्यां सुरूपां सालंकारां तस्मै विश्वावसवे स्वाहा।
इस मंत्र का रोजाना जप करने के बाद, हवन करें और ब्राह्मणों को भोजन कराएं। ऐसा करने से आपकी जल्द ही लव मैरिज के योग बनने शुरू हो जाएंगे और जिस किसी के घर वाले नहीं मान रहे। उनके परिवार वाले शादी के लिए राज़ी हो जाएंगे।