14 अप्रैल तक करें ये उपाय, जीवन में आएगा कभी न खत्म होने वाला उजाला

punjabkesari.in Thursday, Mar 15, 2018 - 11:46 AM (IST)

कल 14 मार्च से मलमास का आरंभ हो गया है। जिसका विश्राम 14 अप्रैल, शनिवार को होगा। हिंदू शास्त्रों के अनुसार ये पावन और शुद्ध महीना है। तभी तो श्री हरि विष्णु ने इसे अपना नाम पुरुषोत्तम दिया है। एक महीने तक कुछ खास उपाय किए जाएं तो जीवन में आएगा कभी न खत्म होने वाला उजाला, कोई भी दुख-परेशानी आपको छू भी नहीं पाएगा। पुरुषोत्तम मास में ब्रह्म बेला में उठकर नित्य कार्यों से निवृत होकर श्रीमद्भागवत का पाठ करें। इस माह में किया गया पाठ कई गुणा अधिक पुण्य देता है। इस मास में निष्काम भाव से किया गया कर्म जन्म जन्मान्तर के कलेश हर लेता है। 


तुलसी के सामने गाय के शुद्ध घी का दीपक लगाएं, 11 परिक्रमा करें साथ में ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करें। 


हर सुबह दक्षिणावर्ती शंख का पूजन करें।


दूध में केसर मिलाकर श्री हरि विष्णु का अभिषेक करें।


पूर्णिमा की रात श्री हरि को खीर का भोग लगाएं।


स्नान के बाद तुलसी की माला पर महामंत्र हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे का जाप करें।


इस माह में पीले रंग के फल, वस्त्र और अनाज का दान बहुत शुभ फलदायी है।


मान्यता है कि पीपल में भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी वास करती हैं। रविवार को छोड़कर बाकी के अन्य दिनों में पीपल पर जल चढ़ाएं और सरसों के तेल का दीप अर्पित करें।   


श्रीकौण्डिन्य ऋषि द्वार बताय मंत्र का जाप करें-
कौण्डिन्येन पुरा प्रोक्तमिमं मंत्र पुन: पुन:।
जपन्मासं नयेद् भक्त्या पुरुषोत्तममाप्नुयात्।।
ध्यायेन्नवघनश्यामं द्विभुजं मुरलीधरम्।
लसत्पीतपटं रम्यं सराधं पुरुषोत्तम्।।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News