2021 में शादी के बंधन में बंधने के लिए ये हैं सबसे शुभ दिन

punjabkesari.in Friday, Jan 01, 2021 - 04:17 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
2021 का प्रारंभ हो चुका है। नया साल आते ही हर किसी के मन में नई उमंग जागी है। कोविड के चलते पिछले साल शादी के बंधन में बंधने वाले कुछ लोगों के हाथ नराजगी लगी है, हालांकि कई विवाह संपन्न भी हुए तो कई टाल दिए गए। तो वहीं आपको बता दें, नववर्ष 2021 में भी विवाह, सगाई और लग्न के कम ही मुहूर्त देखने को मिल रहे हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, सबसे कम विवाह मुहूर्त साल के पहले माह जनवरी में है। इसमें केवल 18 जवनरी को ही विवाह का मुहूर्त है। जनवरी के बाद शादी के लिए अप्रैल का मास शुभ माना जा रहा है। मई 2021 में इस वर्ष विवाह, सगाई और लग्न के सबसे अधिक 16 मुहूर्त देखने को मिल रहे हैं। वर्ष के शुरूआती माह फरवरी और मार्च में विवाह के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है। इसके अलावा तीन माह अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में भी विवाह का कोई मुहूर्त नहीं है। यदि आपके घर में किसी का विवाह, सगाई होने वाला है, तो आपको नववर्ष 2021 के प्रमुख विवाह मुहूर्तों को देखकर अपने लिए उचित तारीख और समय तय कर लें। तो दोस्तों आज हम इस वीडियो के माध्यम से आपको बताएंगे। साल 2021 के विवाह मुहूर्त के बारे में। तो आईए जानते हैं-
PunjabKesari, Shubh Muhurat 2021, Auspicious Muhurat, New Year 2021, New Year Marriage Muhurat, Shadi Muhurat, Marriage Dates, Jyotish Gyan, Jyotish Shastra, Asatrology In Hindi, Dharm, Punjab Kesari
सबसे पहले बात करते हैं जनवरी माह की।बता दें, जनवरी माह में केवल एक दिन ही विवाह का मुहूर्त है। जो कि 18 जनवरी को प्राप्त हो रहा है। इसके अलावा जनवरी में कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है। ज्योतिष गणना के अनुसार फरवरी में विवाह के लिए एक भी शुभ दिन नहीं है। तो वहीं मार्च में भी विवाह के लिए कोई शुभ दिन नहीं है। बात करें अप्रैल की तो, इस माह में विवाह के लिए 8 शुभ दिन हैं। अप्रैल में विवाह की शुभ तारीखें हैं 22, 24, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 । इन दिनों में शुभ विवाह संपन्न करा सकते हैं। बताते चलें, मई में सबसे अधिक शादियों की तारीखें हैं। इसमें विवाह के लिए 16 शुभ दिन हैं। ये शुभ तारिखें हैं 1, 2, 7, 8, 9, 13, 14, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 28, 29 और 30 । इसके दौरान आप विवाह, सगाई कर सकते हैं। जून, जून में इस वर्ष कुल 8 शुभ दिन हैं, जिसमें विवाह हो सकते हैं।
PunjabKesari, Shubh Muhurat 2021, Auspicious Muhurat, New Year 2021, New Year Marriage Muhurat, Shadi Muhurat, Marriage Dates, Jyotish Gyan, Jyotish Shastra, Asatrology In Hindi, Dharm, Punjab Kesari
इस साह में आप 3, 4, 5, 16, 20, 22, 23 और 24 जून को विवाह के पवित्र बंधन में बंध सकते हैं। जुलाई में विवाह के लिए केवल 5 ही शुभ दिन हैं। जिसमें 1, 2, 7, 13 और 15 तारीख शामिल है। अगस्त माह में विवाह की कोई शुभ तारीख नहीं है। इसके अलावा सितंबर और अक्टूबर में भी शादी के लिए एक भी शुभ दिन नहीं है। 3 माह के लंबे अंतराल के बाद नवंबर माह में विवाह के लिए 7 शुभ दिन हैं। इस माह की 15, 16, 20, 21, 28, 29 और 30 तारीख विवाह के लिए शुभ है। साल 2021 के आखिरी माह में विवाह के लिए 6 शुभ दिन हैं। दिसंबर में 1, 2, 6, 7, 11 और 13 तारीख को शुभ विवाह हो सकता है। तो अगर आप भी इस वर्ष शादी के बंधन में बंधने जा रहें हैं तो इन तारीखों का विशेष ध्यान रखें।
PunjabKesari, Shubh Muhurat 2021, Auspicious Muhurat, New Year 2021, New Year Marriage Muhurat, Shadi Muhurat, Marriage Dates, Jyotish Gyan, Jyotish Shastra, Asatrology In Hindi, Dharm, Punjab Kesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News