Daily horoscope : भोलेनाथ की कृपा से दूर होंगे संकट, इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ
punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2026 - 08:05 AM (IST)
मेष : शाम तक खान-पान में सावधानी रखें, तबीयत को सूट न करने वाली चीजें यूज न करें, मगर बाद में आम हालात सुधरेंगे।
लव राशिफल 1 जून- आज ही यारों किसी पे मरके देखेंगे हम प्यार होता है ये कैसे कर के देखेंगे हम
Tarot Card Rashifal (1st June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
आज का राशिफल 1 जून, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
Aaj Ka Good Luck (1st June 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय
वृष : सितारा शाम तक घरेलू मोर्चा पर परेशानी रखने वाला, कोई भी कोशिश अनमने मन से न करें, फिर बाद में भी समय कमजोर ही होगा।
मिथुन : सितारा शाम तक कमजोर, शत्रु टांग खेंचते रह सकते हैं, मगर बाद में कारोबारी कामों के लिए समय अच्छा बनेगा।
कर्क : सितारा ढीला, जो आम हालात को विपरीत रखेगा, समय भी पंगों तथा मुश्किलों वाला रहेगा, सफर भी न करें।
सिंह : सितारा शाम तक बाधाओं-रुकावटों वाला, कदम-कदम पर मुश्किलों के साथ निपटना पड़ेगा, फिर बाद में आम हालात सुधरेंगे।
कन्या : शाम तक घटिया साथी आपके खिलाफ एक्टिव रहेंगे इसलिए उनसे निकटता न रखें, मगर बाद में आम हालात बेहतर बनेंगे।
तुला : शाम तक लेन-देन तथा कारोबारी काम एहतियात के साथ करें, मगर बाद में कामकाजी भागदौड़ बढ़ेगी।
वृश्चिक : सितारा शाम तक मन को बेकार के कामों की तरफ भगाए रख सकता है, फिर बाद में कारोबारी दशा बेहतर बनेगी।
धनु : सितारा शाम तक अर्थ दशा कमजोर रखेगा, उलझनें पंगे भी जागते रहेंगे, मगर बाद में हर मोर्चा पर बेहतरी होगी।
मकर : शाम तक कामकाजी कामों की दशा बेहतर रहेगी, फिर बाद में विपरीत हालात बनेंगे, किसी की जिम्मेदारी में भी न फंसें।
कुंभ : शाम तक समय सरकारी परेशानियों वाला, मन भी डरा-डरा सा रहेगा, फिर बाद में हर फ्रंट पर बेहतरी होगी।
मीन : शाम तक न तो मन धार्मिक कामों में लगेगा और न ही समय चैन वाला होगा, किंतु बाद में कामयाबी तथा मान-सम्मान मिलेगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
