तोता पालना शुभ है या अशुभ? घर लाने से पहले जान लें वास्तु के जरूरी निय

punjabkesari.in Sunday, May 31, 2026 - 10:47 AM (IST)

Parrot vastu tips : बहुत से लोगों को घर में तोता पालना बेहद पसंद होता है। अपनी मीठी आवाज, हरे रंग और इंसानों की बातों की नकल करने की वजह से तोता सबसे लोकप्रिय पक्षियों में गिना जाता है। लेकिन वास्तु शास्त्र में घर में तोता पालने को लेकर भी कई मान्यताएं बताई गई हैं। कुछ लोग मानते हैं कि घर में तोता रखना शुभ होता है, जबकि कुछ मान्यताओं के अनुसार गलत जगह या गलत तरीके से रखा गया तोता नकारात्मक प्रभाव भी पैदा कर सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर घर में तोता पालना शुभ माना जाता है या अशुभ। अगर घर में तोता रखें तो उसका पिंजरा किस दिशा में होना चाहिए। क्या बेडरूम, रसोई या मुख्य द्वार के पास तोते को रखना सही माना जाता है। तो आइए जानते हैं घर में तोता पालने से जुड़े वास्तु नियम, शुभ-अशुभ मान्यताओं और उससे जुड़ी जरूरी बातों के बारे में-

Parrot vastu tips

घर में तोता पालना शुभ या अशुभ? 
वास्तु के अनुसार, घर में तोता पालना बेहद ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, तोते को प्रेम और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में खुशहाली और सकारात्मकता बनी रह सकती है। मान्यता है कि घर में खुश और स्वस्थ तोता होने से परिवार के लोगों के बीच प्रेम और अपनापन बना रह सकता है।

Parrot vastu tips

तोते को किस दिशा में रखना चाहिए? 
वास्तु के अनुसार, तोते को घर की उत्तर या फिर पूर्व दिशा में रखना चाहिए। तोते का संबंध बुध ग्रह से भी माना जाता है और वास्तु के अनुसार, उत्तर दिशा भी बुध की होती है। ऐसे में माना जाता है कि इस दिशा में तोता रखने से बुद्धि, संवाद क्षमता अच्छी होती है। माना जाता है कि इसके प्रभाव से  बच्चों को भी पढ़ाई में अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं। इसके अलावा बता दें कि तोते को कभी भी अंधेरी, बंद या बहुत शोर वाली जगह पर नहीं रखना चाहिए। ऐसी जगह पर रहने से पक्षी तनाव में आ सकता है, जिसका असर उसके व्यवहार और स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। कई लोग वास्तु के साथ-साथ इस बात पर भी जोर देते हैं कि पालतू पक्षी की सही देखभाल और स्वच्छ वातावरण बेहद जरूरी होता है।

तोते को पालने को लेकर मान्यताएं
कुछ धार्मिक और नैतिक मान्यताओं के अनुसार, स्वतंत्र जीवों को कैद में रखना उचित नहीं माना जाता। तोता भी एक स्वतंत्र पक्षी है और जिसे खुली हवा में उड़ना पसंद है। कुछ मान्यताओं में माना जाता है कि पक्षियों को लंबे समय तक पिंजरे में रखने से घर की ऊर्जा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। कहते हैं इससे घर में उदासी और भारीपन आते हैं इसलिए तोते के कोशिश करें कि बिना पिंजरे के ही रखें। वहीं, कुछ लोग घर में सजावट के तौर पर तोते की तस्वीर या मूर्ति भी रखते हैं। वास्तु के अनुसार, ऐसा करना भी सही माना गया है। मान्यता है कि ड्रॉइंग रूम या अध्ययन कक्ष में हरे रंग के तोते की तस्वीर लगाना शुभ माना जा सकता है, क्योंकि इसे ज्ञान, संवाद और सकारात्मक सोच से जोड़कर देखा जाता है। वहीं अगर इस तस्वीर को पति-पत्नी के कक्ष में लगाया जाए तो कहते हैं इससे प्रेम बना रहता है।

Parrot vastu tips

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News