Tarot Card Rashifal (10th March):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Friday, Mar 10, 2023 - 07:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष-  प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों के लिए दिन बहुत लाभदायक रहने वाला है। व्यापार की गति में भी तेजी आती हुई दिखाई देगी। छात्रों का मन अपनी पढ़ाई में लगेगा। युवा वर्ग की तरफ से परिवार वालों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

वृष- आज व्यापार करने वाले लोगों को अपने काम में मुनाफा मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है। युवा अपने सुख-साधन के लिए धन खर्च करेंगे। परिवार में कुछ नई चीज लाने का प्लान बनाएंगे।

मिथुन- आज जो लोग पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं, उन्हें फायदा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का पूरा समर्थन मिलेगा। युवाओं के लिए समय थोड़ा मुश्किल हो सकता है। परिवार और काम के बीच तालमेल बनाए रखें। जोड़ों का दर्द भी सही हो जाएगा।

कर्क- आज कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने के चांस हैं। व्यापार में बड़े लोगों के साथ संपर्क बनाए रखने में ही फायदा होगा। शैक्षिक क्षेत्रों में किसी सफल शख्सियत से प्रभावित होकर काम करेंगे। परिवार में संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

सिंह- आज कार्यक्षेत्र में किसी भी काम को सतर्कता से करें। व्यवसाय में कहीं पर पूंजी निवेश करने से पहले जांच-परख कर लें। घर में किसी बात की वजह से छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लग पाएगा। बदलते मौसम से बचाव के लिए खानपान पर बहुत ध्यान दें।

कन्या- आज ऑफिस में सहकर्मियों के साथ हंसी-खुशी भरा समय बिताएंगे। बिजनेस में थोड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। युवा अपने दोस्तों के साथ घूमने का प्रोग्राम बनाएंगे। घर के किसी फंक्शन की तैयारी में समय बीतेगा। पुरानी बीमारी भी ठीक हो जाएगी।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा। व्यापार में आय के स्त्रोत बनेंगे। कार्यक्षेत्र में भी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। छात्रों को करियर के विषया में कहीं से काम की चीजें पता लग सकती हैं। ज्यादा काम के बोझ की वजह से मन चिड़चिड़ा रहेगा।

वृश्चिक- आज ऑफिस में आपकी किसी बात से अधिकारी नाराज हो सकते हैं। व्यापार में रुपये-पैसे के सारे काम बिना परेशानी के पूरे हो जाएंगे। युवा वर्ग करियर के लिए किसी भी प्रकार का तनाव न लें। परिवार में रिश्तेदारों के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है।

धनु- आज पुराने समय से चल रहे कानूनी काम से राहत मिलेगी। कागजी कामकाज को बेहतर तरीके से निपटाने की कोशिश करें। छात्र परीक्षा में मन के मुताबिक परिणाम पाकर बहुत खुश होंगे। अपनी किसी भी बात को घरवालों से न छुपाएं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर- आज किसी भी नए काम को करने में न हिचकिचाएं। व्यापार में काम को पूरा करने के लिए सहयोग लेना पड़ सकता है। युवा वर्ग अपने सपनों को पूरा करने में लगे रहेंगे। वरिष्ठ सदस्यों की बातों को नजरअंदाज न करें। सेहत के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।

कुम्भ- आज अपनी वाणी से सबको अपनी तरफ मोहित कर लेंगे। व्यापार में चल रही समस्याओं से भी मुक्ति मिलेगी। युवाओं की पारिवारिक कार्यों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम-प्यार बना रहेगा। साथी के साथ बाहर घूमने जाएंगे।

मीन- आज ऑफिस में सुखद पल व्यतीत करेंगे। बिजनेस की तरफ से कोई बुरी खबर मिलने की सम्भावना है। छात्रों की पढ़ाई की समस्या हल हो जाएगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। सेहत की वजह से धन खर्च होगा।   
PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News