Tarot Card Rashifal (8th May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, May 07, 2025 - 06:15 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष (Aries)
भावनात्मक गहराई आज बढ़ सकती है। कोई पुरानी याद आपको विचलित कर सकती है लेकिन उसी में एक नया रास्ता भी छिपा है। कार्यक्षेत्र में नए विचारों को खुलकर सामने रखें।
उपाय: तुलसी को जल चढ़ाएं।

वृषभ (Taurus)
आज आपका धैर्य आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। किसी जरूरी निर्णय को अभी टालना बेहतर रहेगा। परिवार में कोई छोटी बात बड़ा मुद्दा बन सकती है, संवाद से सुलझाएं।
उपाय: चावल का दान करें।

मिथुन (Gemini)
आपका मन थोड़ा भटक सकता है लेकिन कोई अप्रत्याशित शुभ समाचार आपको चौंका सकता है। कला, संगीत या रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
उपाय: हरे रंग का रुमाल साथ रखें।

कर्क (Cancer)
किसी करीबी की बात दिल को छू सकती है। यदि मन में कुछ भारी लग रहा है तो उसे शब्दों में ढालकर व्यक्त करें, सुकून मिलेगा। आर्थिक मामलों में संयम जरूरी है।
उपाय: चांदी या सफेद धागा साथ रखें।

सिंह (Leo)
आज आपको अपने आत्मविश्वास की सच्ची परीक्षा देनी पड़ सकती है। कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले एक बार खुद से सवाल जरूर पूछें। सच्ची प्रेरणा भीतर से आएगी।
उपाय: सूर्य को जल चढ़ाएं, मन से धन्यवाद कहें।

कन्या (Virgo)
आज का दिन आपको खुद से जुड़ने का अवसर देगा। अधूरे कामों को पूरा करने में मन लगेगा। किसी पुराने मित्र से अचानक भेंट हो सकती है।
उपाय: नीम के पेड़ के नीचे बैठकर 5 मिनट सांस लें।

तुला (Libra)
आज काम और परिवार दोनों में संतुलन बनाना सबसे जरूरी होगा । किसी को आपकी मदद की ज़रूरत पड़ सकती है। दिल से किया गया छोटा-सा काम बड़ा असर दिखाएगा।
उपाय: एक सफेद फूल बहते पानी में प्रवाहित करें।

वृश्चिक (Scorpio)
आज आपकी छुपी ऊर्जा जाग सकती है। ध्यान दें कि आप इसे सही दिशा में लगाएं। किसी रहस्य से पर्दा उठ सकता है। सच्चाई को स्वीकारना बेहतर होगा।
उपाय: लाल रंग से दूर रहें, नीला रंग पहनें।

धनु (Sagittarius)
आकाश की ओर देखने का मन करेगा आज आपकी आत्मा को आज़ादी चाहिए। यात्रा की योजना बन सकती है। रुके हुए काम में गति आएगी। हर रुठी खुशी लौट कर आएगी।
उपाय: पीली वस्तुओं का दान करें।

मकर (Capricorn)
कड़ी मेहनत का फल मिलने वाला है लेकिन किसी और के द्वारा श्रेय लेने का खतरा है। शांत रहें और अपने कार्यों का लेखा-जोखा रखें। आपकी सच्चाई सामने आएगी।
उपाय: काले तिल जल में प्रवाहित करें।

कुंभ (Aquarius)
मन में कोई विचार जन्म ले रहा है, जो भविष्य बदल सकता है। इसे हल्के में न लें। नए संपर्क बन सकते हैं, जो लंबे समय तक लाभ देंगे।
उपाय: नीला पत्थर या नीलम अपने पास रखें।

मीन (Pisces)
आज का दिन भावनाओं का उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है लेकिन अंततः आप गहराई से कुछ समझ जाएंगे। कला, ध्यान और जल से जुड़ी चीज़ें मन को शांत करेंगी।
उपाय: मछलियों को आटे की गोली खिलाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News