Tarot Card Rashifal (9th May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, May 08, 2025 - 03:02 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: कूल रहेंगे तो व्यापार में सफलता व मुकदमों में जीत मिलेगी। परिजनों का स्वास्थ्य बिगड़ेगा।
उपाय: पीपल के पेड़ की पूजा करें।
शुभ रंग: लाल

वृष: नया प्रेम संबंध बन सकता है। किसी से नजदीकियां बढ़ेंगी। पढाई से ध्यान हटेगा। बिज़नेस से लाभ मिलेगा।
उपाय: झूठ न बोलें।
शुभ रंग: नीला

मिथुन: अत्यधिक खर्च बढ़ेगा परंतु बिगड़े हुए काम भी बनेंगे। कोर्ट-कचहरी की समस्या भी सता सकती है।
उपाय: तुलसी में जल दें।
शुभ रंग: पीला

कर्क: यश में वृद्धि के योग हैं। मानसिक तनाव में कमी आएगी। भाग्य साथ देगा। सामाजिक रिश्ते बेहतर होंगे।
उपाय: लक्ष्मी मंदिर में नारियल चढ़ाएं।
शुभ रंग: हरा

सिंह: रुकी हुई पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। भूमि-भवन से सुख। व्यापार में सफलता मिलेगी।
उपाय: झूठे बर्तन न छोड़ें।
शुभ रंग: सफेद

कन्या: खर्चा और आमदनी दोनों बढ़ेंगे तथा दुर्घटनाओं के योग हैं अतः सेहत सर्वाधिक रूप से प्रभावित होगी।
उपाय: क्रोध से बचें।
शुभ रंग: संतरी

तुला: धन-लाभ में रुकावटें आएंगी। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। दांपत्य सुख में कमी आएगी।
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
शुभ रंग: गोल्डन

वृश्चिक: मानसिक उद्वेग रहेगा। जीवनसाथी से संबंध कटु होंगे। कठोर परिश्रम के उपरांत मध्यम सफलता मिलेगी।
उपाय: भगवान कृष्ण को बादाम का भोग लगाएं।
शुभ रंग: महरून

धनु: विदेश यात्रा के योग बनेंगे। मेंटल टेंशन बढ़ेगा परंतु अधिकतर समय लाभकारी ही रहेगा।
उपाय: चीटियों को आटा डालें।
शुभ रंग: सिंल्वर

मकर: सिरदर्द व तनाव रहेगा। पार्टनरशिप से बड़ा धन-लाभ होने के संकेत हैं। अनैतिक संबंधों से दूर रहें।
उपाय: माता-पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: ग्रे

कुंभ: पदोन्नति के योग बन रहे हैं। बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। माता-पिता को कष्ट होगा। संपति मे अड़चन आ सकती है।
उपाय: पीपल पर जल चढ़ाएं।
शुभ रंग: आसमानी

मीन: प्रचुर लाभ के साथ-साथ संपत्ति का विस्तार होगा। प्रेमी संग वफ़ादार बने रहें अन्यथा रिश्ता टूट सकता है।
उपाय: घर में बनने वाली पहली रोटी गाय को दें।
शुभ रंग: नारंगी


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News