March 2022 Tarot Monthly Rashifal: आपके कार्डस लाएं हैं क्या खास

punjabkesari.in Tuesday, Mar 01, 2022 - 10:39 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए टैरो कार्ड्स ये बता रहे हैं कि मार्च महीना आपके लिए उत्तम साबित होगा। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में प्रमोशन के आसार नजर आ रहे हैं। विश्वास और साहस से भरपूर रहेगा यह महीना। जो लोग विदेश से संबंधित कार्य कर रहे हैं, उनके लिए भी यह माह उत्तम साबित होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी यह माह शुभ है। जीवनसाथी के सहयोग से आपके कुछ बिगड़े काम बनते हुए दिख रहे हैं। 
उपाय- मां दुर्गा की उपासना करें और कुत्तों को खाना दें। 

वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए मार्च माह अच्छा रहेगा। आपकी सभी यात्राएं इस माह सफल रहेंगी। टैरो कार्ड्स यह बता रहे हैं कि व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा, माह के अंत तक आपको कुछ राहत मिलेगी। विदेश से संबंधित कार्य सफल होंगे। नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी यह माह शुभ रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध औसत रहेंगे। 
उपाय- गणपति जी की उपासना करें और राम नाम का जाप करें। 

मिथुन राशि
टैरो कार्ड्स यह बता रहे हैं कि मिथुन राशि वाले जातकों के लिए मार्च माह कुछ चुनौतियां लेकर आएगा। मानसिक तनाव से बचें। मन में सिर्फ सकारात्मक सोच रखें तभी इस माह आपके कार्य संपन्न हो पाएंगे।  नए निवेश करने से पहले बहुत सोच-विचार करिएगा। पारिवारिक सुख बना रहेगा। जीवन साथी के साथ भी संबंध मधुर रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। 
उपाय- हनुमान जी की उपासना करें और को पक्षियों को दाना दें।

कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए मार्च माह औसत रहेगा। टैरो कार्ड्स ये बता रहे हैं कि इस माह आपको अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। साथ में कार्ड्स यह भी बता रहे हैं कि आपको कोई भी कार्य समय प्रबंध (टाइम मैनेज) के साथ करना चाहिए। कुछ नए अवसर आपको इस माह में मिल सकते हैं। व्यापार/नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी। जो जातक जीवनसाथी की तलाश में हैं उनके लिए यह माह शुभ साबित हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह उत्तम साबित होगा। 
उपाय-  भगवान शिव की उपासना करें और पंचाक्षर मंत्र "‌‌ॐ नमः शिवाय " का जाप करें।

सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मार्च महीना शुभ साबित होगा। आप जितना परिश्रम करोगे उतना ही लाभ मिलेगा। व्यापार औसत रहेगा।  विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ कुछ परेशानी हो सकती है अतः अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस माह जमीन संबंधित कार्य सोच-विचार के साथ ही संपन्न करिएगा। कुछ नया निवेश न करें। 
उपाय- भगवान सूर्य को जल चढ़ाएं। गणपति जी की उपासना करें। ‌

कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए मार्च माह शुभ साबित होगा। टैरो कार्ड्स ये बता रहे हैं कि आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी। शुभ सफल यात्राएं भी दिख रही हैं। फिजूलखर्ची से बचें। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। नौकरी में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापारियों को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह औसत साबित होगा। पारिवारिक सुख बना रहेगा। 
उपाय- प्रथम पूज्य गणपति और विष्णु जी की उपासना करें।

तुला राशि 
तुला राशि वाले जातकों के लिए मार्च महीना औसत रहेगा। टैरो कार्ड्स ये बता रहे हैं की व्यापारी कुछ बड़ा निवेश करने से पहले सोच-विचार करिएगा। जमीन संबंधित कार्य सफल होंगे। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनको अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। फिजूल खर्च से बचें। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह उत्तम है। पारिवारिक सुख बना रहेगा। 
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण की उपासना करें। 

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह शुभ साबित रहेगा। परिश्रम का फल उन्हें इस माह अवश्य मिलेगा। कुछ शुभ यात्राएं भी दिख रही हैं। छोटे भाई-बहन से लाभ मिलता हुआ दिख रहा है। टैरो कार्ड्स यह बता रहे हैं कि कुछ चिंताएं रह सकती हैं, आप मानसिक तनाव से बचें। कामकाज में यह माह उत्तम रहेगा। पारिवारिक सुख बना रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह औसत रहेगा। 
उपाय- मां दुर्गा की उपासना करें। सूर्य को जल अवश्य चढ़ाएं। 

धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए टैरो कार्ड्स ये बता रहे हैं, यह माह उनके लिए उत्तम साबित होगा। कुछ नए अवसर जातकों को प्राप्त होते हुए दिख रहे हैं। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। नौकरी पेशा जातकों को भी लाभ मिलता हुआ दिख रहा है ‌। छोटे भाई-बहन और मित्रों से लाभ मिलेगा। पारिवारिक सुख बना रहेगा। पेट से संबंधित समस्या से सावधान रहिएगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह शुभ साबित होगा। 
उपाय- शिव परिवार की उपासना करें। गौ सेवा करें।

मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए मार्च महीना औसत रहेगा। टैरों कार्डस ये बता रहे हैं कि आप को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता होगी एवं अपने गुस्से पर नियंत्रण रखियेगा। पारिवारिक सुख बना रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता रहेगी तथा साथ ही सकारात्मक सोच रखें। जमीन/मकान संबंधित कार्य सफल होते हुए दिख रहे हैं।
उपाय- शनि देव की उपासना करें। साथ ही अपनी कुल देवी या देवता की आराधना भी अवश्य करें। 

कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मार्च महीना औसत रहेगा। 20 मार्च के बाद व्यापार और कामकाज में बढ़ोतरी दिखाई दे रही है। विदेश संबंधित कार्य सफल होते हुए दिख रहे हैं। खर्च भी बढ़ता हुआ दिख रहा है तो फिजूलखर्ची से बचें। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह औसत रहेगा। मित्रों से लाभ मिलेगा। कुछ सफल यात्राएं भी टैरो कार्ड्स में दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण की उपासना करें। 

मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए माह शुभ साबित होगा। कुछ नए अवसर मिलते हुए टैरो कार्ड्स में दिख रहे हैं। इस माह में आपको पूर्व परिश्रम के शुभ फल मिलेंगे। कोई बड़ा निवेश करने से पहले सोचिएगा। जो जातक मीडिया से संबंधित कार्य कर रहे हैं उनके लिए यह माह शुभ साबित होगा। जीवन साथी के साथ कुछ मतभेद की संभावना दिखाई दे रहे है, वाणी पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थी वर्ग को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। 
उपाय- शिव परिवार की उपासना करें।

चिन्मया सांखला (टैरो रीडर)
chinmayasankhla21@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News