Tarot Card Rashifal (5th September 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Sep 05, 2021 - 09:37 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष: संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रुपरेखा बनेगी।
शुभ रंग: पीला।

वृष: जीवन साथी के साथ विवाद सम्भव, उचित होगा गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल करें। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनैतिक मामलों में आप का विरोध होगा। विवाद न करें।
शुभ रंग: लाल।

मिथुन: संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। अस्वस्थता रह सकती है। अपनी निर्णय शक्ति को मजबूत करें, अन्यथा आप पिछड़ जाएंगे। संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है, पर जिद जायज होनी चाहिए ।
शुभ रंग: नीला। 

कर्क: क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। उचित होगा दूसरों की मजबूरी को भी समझें और सहयोग करें। किसी भी कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लें कर ही निवेश करें। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।
शुभ रंग: ग्रे। 

सिंह: कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।
शुभ रंग: लाल। 

कन्या: व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे, जो आप के बने बनाये कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझबुझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम प्रसंग सफल होंगे।
शुभ रंग: सिल्वर। 

तुला: परिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।
शुभ रंग: जामुनी। 

वृश्चिक: रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं। पहले अपने आप को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से खुद को आजाद करें, तभी आगे बढ़ पाएंगे।
शुभ रंग: सफेद। 

धनु: अपनी चिंता के कारण आप दूसरों पर अपना क्रोध न निकालते हुए खुद को शांत रखें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा।अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध आ सकता है।
शुभ रंग: भुरा। 
 
मकर:
दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। बकाया वसूली होगी। नए मित्र बनेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। जीवनसाथी के साथ मतभेद सम्भव हैं। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते है।
शुभ रंग: काला।

कुंभ: आज खुद को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व् अस्वस्थता रहेगी। व्यवसायिक नई योजना लागू होने से कार्यप्रणाली में सुधार के चलते लाभ होगा। अपनी संगत बदलें आप का संसार बदल जाएगा।
शुभ रंग: आसमानी। 

मीन: दिन की शुरुआत में रुक रुक कर कार्य होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। माता पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। नेत्र पीड़ा संभव है।
शुभ रंग: बैगनी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News