Tarot Card Rashifal (29th November): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Nov 29, 2026 - 04:30 AM (IST)

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं। नए लोगों से मिलने का अवसर मिल सकता है। पूजा-पाठ में मन लग सकता है। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है, पर्याप्त आराम करने की कोशिश करें।  

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वालों को सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिल सकता है। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। साझेदारी के व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है, लेकिन समय के साथ सब सही हो जाएगा। वाहन लेने की सोच रहे हैं तो किसी अनुभवी की सलाह ले सकते हैं। पेट दर्द की समस्या हो सकती है, इसलिए हल्का भोजन करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। पैसों से जुड़ी परेशानियों का हल निकल सकता है। युवा आज लोगों की मदद कर सकते हैं। उधार पर दिया पैसा वापस मिल सकता है। हल्का बदन दर्द परेशानी का कारण बन सकता है, ख्याल रखें।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपके लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। घर में किसी छोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। आय में वृद्धि हो सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक-ठाक रहेगा।  

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। कामकाज से राहत मिल सकती है। प्रेमी के साथ डिनर पर जाने का प्लान बन सकता है। पैसों के लेन-देन में सतर्क रहने की ज़रूरत है। सेहत सही रहेगी।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। जो लोग काम की तलाश में हैं उन्हें काम मिलने की संभावना है। व्यापार में भाई-बहन का सहयोग मिल सकता है। सिंगल जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। लंबे समय से अटके काम किसी अपने की सहायता से पूरे हो सकते हैं। किसी की लड़ाई में दखल देने से बचें। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती हुई नज़र आ सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन आपके पक्ष में रहेगा।  

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। लंबे समय बाद किसी ऐसे से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन बहुत प्रसन्न हो सकता है। लोगों की मदद करने का अवसर मिले तो ज़रूर करें, पीछ न हटें। घर में कोई पालतू जानवर पालने का मन बन सकता है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा जातक कामकाज में बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। परिवार में किसी ज़रूरी बात पर लंबी चर्चा हो सकती है। किसी बात के चलते परेशान हैं तो किसी अपने से मन की बात साझा कर सकते हैं। हल्का बुखार महसूस हो सकता है, आराम करें।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। व्यापारियों को डील पाने के लिए और मेहनत करने की ज़रूरत पड़ सकती है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। प्रेमी से अपने दिल की बात शेयर करने से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत सही रहेगी।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा। संतान किसी चीज़ की मांग कर सकती है। युवा नई चीज़ें सीखने में रुचि दिखा सकते हैं। किसी को भी पैसा उधार पर देने से पहले सारी जानकारी प्राप्त कर लें। सेहत सही रहेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News