Tarot Card Rashifal (15th September): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Tuesday, Sep 15, 2026 - 01:55 AM (IST)
मेष- आज किसी काम से दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन पाने के लिए बहुत पापड़ बेलने पड़ेंगे। इस राशि की महिलाएं आज काफी व्यस्त रहेंगी। ससुराल पक्ष की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
वृष- पारिवारिक और सामाजिक जीवन में खुशी बनी रहेगी। कोई नया अवसर आपके सामने आ सकता है, जिसे आपको ध्यान से स्वीकार करना चाहिए। वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लें।
मिथुन- आज आपके घर अचानक से कोई मेहमान आ सकता है। जिनका काम विदेश से जुड़ा हुआ है उन्हें अपने काम में मनचाहा लाभ मिलेगा। युवा वर्ग अपने जीवन से जुड़ा फैसला बहुत ही सोच-समझ कर करें।
कर्क- आज घर में कोई फंक्शन करवा सकते हैं। आपका अटका हुआ धन वापिस मिल सकता है। नौकरी में अपने टारगेट को हासिल करने के लिए बहुत मेहनत करेंगे। जीवनसाथी की तरफ से कोई उपहार मिलेगा।
सिंह- आज सोच-समझ कर धन खर्च करें नहीं तो बजट डगमगा सकता है। बदलते मौसम की वजह से सेहत का खास ख्याल रखें। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। कोई भी नया कारोबार खोलने के लिए लोन लेना पड़ेगा।
कन्या- आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरा रहेगा। किसी भी नई योजना को शुरू करने का सही समय है। परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर समय बिताएं और खुश रहें।
तुला- आज का दिन सामान्य रहेगा। सिंगल जातकों का विवाह होने की सम्भावना है। कारोबार से जुड़ा चल रहा विवाद भी सही हो जाएगा। शेयर मार्केट में निवेश करेंगे वहां से आपको फायदा मिलेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा।
वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक संकेत लेकर आया है। वित्तीय मामलों में लाभ होने की संभावना है। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है। रिश्तों में सुधार होगा और आप अपने करीबी लोगों के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर सकेंगे। स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहें, अत्यधिक तनाव से बचें।
धनु- आज का दिन आपके लिए उन्नति और सफलता का संकेत दे रहा है। कामकाजी मोर्चे पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय है। पारिवारिक जीवन में भी खुशहाली बनी रहेगी। थोड़ी सतर्कता बरतें और अधिक मेहनत करें।
मकर- आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। इस राशि के युवा दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। बिजनेस कर रहे लोग लेन-देन के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी।
कुंभ-आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। सिंगल जातकों के क्रश के साथ संबंध गहरे होते हुए नजर आएंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करने से मन को बहुत खुशी मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी।
मीन- आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आ सकता है। कामकाज में कुछ रुकावटें आ सकती हैं लेकिन धैर्य और संयम बनाए रखें। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखने की कोशिश करें। स्वास्थ्य को लेकर छोटी-छोटी परेशानियां हो सकती हैं इसलिए आराम की व्यवस्था करें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
