Guru Nanak Dev Ji birth anniversary: गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब के लिए सिख श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

punjabkesari.in Monday, Nov 23, 2026 - 01:04 PM (IST)

अमृतसर/जैतो (सर्बजीत, पराशर): गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सिख श्रद्धालुओं का जत्था श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज के नेतृत्व में शिरोमणि कमेटी के मुख्य कार्यालय से जयकारों की गूंज में रवाना हुआ। 

जत्थे के साथ पार्टी लीडर के रूप में शिरोमणि कमेटी की सदस्य परमिंदर कौर गई हैं, जबकि जत्थे के साथ अंतरिंग कमेटी के सदस्य रविंदर सिंह खालसा, गुरनाम सिंह जस्सल, गुरिंदर कौर भोलूवाला और जनरल प्रबंधक के रूप में लखबीर सिंह चीफ-85 शामिल हैं। 

अरदास के बाद जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज, ओ.एस.डी. सतबीर सिंह, सचिव बलविंदर सिंह काहलवां आदि ने जत्थे के नेताओं और श्रद्धालुओं को सिरोपा भेंट किए। इसी दौरान शिरोमणि कमेटी के सचिव बलविंदर सिंह काहलवां ने कहा कि यह जत्था आज गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब जाएगा जहां 24 नवम्बर को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोहों में शामिल होगा। 

इसी तरह जत्थे के श्रद्धालु गुरुद्वारा सच्चा सौदा फारूकाबाद, श्री पंजा साहिब हसन अब्दाल, गुरुद्वारा करतारपुर साहिब नारोवाल, गुरुद्वारा श्री रोड़ी साहिब ऐमनाबाद और गुरुद्वारा श्री डेहरा साहिब लाहौर सहित विभिन्न गुरुद्वारा साहिबान के दर्शन करके 1 दिसम्बर को भारत लौटेंगे।

शिरोमणि कमेटी कार्यालय से जत्थे की रवानगी के अवसर पर शिरोमणि कमेटी अध्यक्ष के निजी सचिव शाहबाज सिंह, अतिरिक्त सचिव भगवंत सिंह धंगेड़ा, बिजै सिंह, उप सचिव हरभजन सिंह वक्ता, गुरमीत सिंह मुक्तसरी, श्री दरबार साहिब के जनरल मैनेजर मेजर सिंह, सुपरिंटैंडैंट निशान सिंह, मलकीत सिंह बहिड़वाल, सहायक निगरान प्रभजोत सिंह सहित संगत मौजूद थी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News