Tarot Card Rashifal (1st September): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Sep 01, 2026 - 11:23 AM (IST)

मेष- आज कार्यक्षेत्र में काम को लेकर कुछ चिंता से घिरे रहेंगे। साथी के व्यवहार में कुछ चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। घर में किसी छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन करने में लगे रहेंगे। संतान पक्ष की तरफ से चौंकाने वाली खबर मिलेगी।

वृष- आज बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। परिवारवालों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। घर की सजावट में बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं। घर के बुजुर्गों की सेहत का खास ध्यान रखें।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। किसी रिश्तेदार की वजह से घर में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। शारीरिक कमजोरी को नजरअंदाज न करें।  

कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। ऑनलाइन बिजनेस कर रही महिलाओं की इनकम में इजाफा होगा।  युवा अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। सेहत का ध्यान रखें।  

सिंह- व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। संतान से किए वायदे को पूरा करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान करेंगे। जीवनसाथी के साथ अकेले में समय व्यतीत कर सकते हैं।

कन्या- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। ऑफिस में किसी काम को लेकर अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है। किसी की बातों में आकर कोई बड़ा निवेश न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। पेट की समस्या से परेशान रहेंगे।

तुला- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। भाई के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।  

वृश्चिक- आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक माहौल में सुख-शांति बनी रहेगी। पैसों के मामले में किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। माता की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।

धनु- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसी पुश्तैनी जमीन को लेकर भाईयों को साथ बहस हो सकती है। मन को शांत रखने के लिए मंदिर जाएंगे।

मकर-  आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने का प्लान बनाएंगे। घर के किसी सदस्य की शादी पक्की होने से मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। गैस की समस्या से परेशान रहेंगे।

कुंभ- व्यापार में मित्रों की मदद से कोई बड़ी डील आपके हाथ लग सकती है। जीवनसाथी के साथ बैठकर अपने मन की बात शेयर करेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। कोई खोई हुई वस्तु मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मीन- आज व्यापार में किसी वरिष्ठ की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। ऑफिस में किसी पुरानी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। पारिवारिक समस्याएं सुलझाने के लिए किसी से सलाह ले सकते हैं। माता-पिता से पूछ कर ही कोई काम करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News