Tarot Card Rashifal (29th August): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Saturday, Aug 29, 2026 - 11:14 AM (IST)

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। परिवार के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बनाएंगे। इस राशि के छात्रों का दिन शुभ रहने वाला है। लव पार्टनर की तरफ से कोई तोहफा मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

वृष-  आज का दिन वृष राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर होने की संभावना है। इस राशि के छात्र परीक्षा में अच्छे परिणाम के लिए अधिक मेहनत करेंगे। बदन दर्द से परेशान रहेंगे।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। दोस्तों के साथ घूमने की प्लानिंग करेंगे। नौकरी में आपको मन-मुताबिक फायदा मिलेगा। माता की सेहत को लेकर काफी परेशान रहेंगे।

कर्क- आज कार्यक्षेत्र में सकारात्मक लोगों का साथ आत्मविश्वास में चार चांद लगा देगा। दोस्तों के साथ अपने मन की बात शेयर करेंगे। संतान की नकारात्मक गतिविधि पर नजर रखें। घर में मांगलिक कार्य करवाने का प्लान बनाएंगे।

सिंह- आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहने वाला है। नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले दोस्तों की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जो लोग लंबे समय से वाहन लेने के बारे में सोच रहे थे, उनका सपना पूरा होता हुआ नजर आएगा।

कन्या-  आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। घर में किसी मेहमान के आने से खर्च बढ़ सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। छात्रों को उनके प्रयासों का शुभ फल मिलेगा। गले से संबंधित परेशानी रहेगी।

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। इस राशि के युवा दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। मन को शांत रखने के लिए शाम को मंदिर जाएंगे।

वृश्चिक- आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। विदेश में रह रहे परिजनों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बहन की सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

धनु- धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। इस राशि के युवा दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। घर के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है।

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। ऑफिस में किसी काम को पूरा करने के लिए अधिकारियों की मदद लेनी पड़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य को काम के लिए शहर से बाहर जाना पडे़ेगा। सेहत ठीक रहेगी।

कुंभ-  आज कोई नया व्यापार खोलने का प्लान बनाएंगे, जो जल्दी ही शुरु होगा। छात्र पढ़ाई-लिखाई को नजरअंदाज न करें। काम से फ्री होकर माता-पिता के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। सेहत में अचानक से गिरावट देखने को मिल सकती है।

मीन- ऑफिस में बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। परिवार के साथ किसी फैमिली फंक्शन में शामिल हो सकते हैं। लवमेट के लिए दिन रोमांस से भरा रहने वाला है। किसी भी सरकारी योजना में निवेश करने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari