Tarot Card Rashifal (8th July): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2026 - 01:35 AM (IST)

मेष-  जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचें। व्यापार में तेजी से मुनाफा होगा। परिवार के साथ किसी करीबी रिश्तेदार के यहां जाने का प्लान बन सकता है। जो युवा नौकरी की तलाश में हैं, उनको इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है। संतान की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।

वृष-  आर्थिक रूप से सगे-संबंधियों से मदद मिलेगी। जीवनसाथी के सहयोग से कोई काम पूरा हो जाएगा। छात्रों को पढ़ाई के मामले में शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। पुराने दोस्तों से मिलकर अच्छा महसूस करेंगे। सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए सुबह-शाम टहलना चाहिए।

मिथुन-  आज दिन सुस्ती भरा रहेगा, कोई काम करने में मन नहीं लगेगा। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी में लगे रहेंगे। मिर्च-मसाले वाले भोजन से परहेज करें, नहीं तो पाचन शक्ति पर असर पड़ेगा।

कर्क-  आज बिजनेस को लेकर कुछ प्लानिंग करेंगे। फैमिली के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं। युवाओं को अपने परिश्रम का फल अवश्य मिलेगा। पुरानी समय से चल रही शारीरिक बीमारी में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

सिंह-  आज अपने से बड़ों की बात को नजरअंदाज न करें। व्यापार में कमर्चारियों के साथ उचित तालमेल बनाए रखें। वर्तमान समय में अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। सोच-समझकर ही किसी नई जगह पर निवेश करें। परिवार में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

कन्या-  आज नौकरी से ज्यादा अपना व्यापार खोलने के लिए रुझान बढ़ेगा। स्टूडेंट्स का ध्यान पढ़ाई की तरफ से भटकेगा। रिलेशनशिप के मामले में सावधान रहने की जरुरत है, वाणी पर नियंत्रण रखें। बदलते मौसम के कारण सेहत डगमगा सकती है।

तुला-  आज कार्यक्षेत्र में एम्प्लाइज के साथ बढ़िया रिश्ता बना रहेगा। व्यापार के काम में थोड़ा सी गिरावट रहेगी लेकिन फिर भी हिम्मत का दामन न छोड़ें। दाम्पत्य जीवन की परेशानियों को दूर करने की हर मुमकिन कोशिश करेंगे। सेहत सही रहेगी।

वृश्चिक-  आज नकारात्मक उतार-चढ़ाव का शिकार हो सकते हैं। अधिकारियों के साथ टकराव से बचें, अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी न मारें। रुके हुए काम में बड़े भाइयों और बहनों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

धनु- आज कार्यक्षेत्र में किसी की मदद करके बहुत अच्छा महसूस करेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। युवा आलस्य की वजह से अपने करियर पर ध्यान नहीं देंगे। रिलेशनशिप में बदलाव लाने की कोशिश कर सकते हैं।

मकर-  आज अपने विचारों को दूसरों के सामने उजागर करना मुश्किल होगा, आपकी बातों का गलत अर्थ निकाला जा सकता है। व्यावसायिक क्षेत्र में अच्छी प्रगति होगी और लाभ के ढेरों अवसर मिलेंगे। प्रेम-संबंधों में कुछ विवादास्पद घटनाक्रम सामने आ सकते हैं।

कुंभ- आज अधिक आत्मविश्वास खुद पर ही भारी पड़ सकता है। छात्रों को मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। क्रोध करने से बचें नहीं तो कोई अपने ही आपसे रुष्ट हो जाएंगे। सेहत को लेकर छोटी सी बीमारी को भी नजरअंदाज न करें।

मीन- कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी से मन-मुटाव होने की संभावना है। बिजनेस कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई जानकारी मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके हक में होगा। युवाओं को किसी की बातों में आने से बचना चाहिए। माता की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News