Tarot Card Rashifal (4th July): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2026 - 01:49 AM (IST)
मेष- आज रचनात्मक कार्यों को करने में ज्यादा तवज्जो देंगे। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धि मिलने से मन बहुत प्रसन्न रहेगा। छात्र अपनी पढ़ाई पर फोकस रखें। बिना विचार-विमर्श करें किसी भी काम को शुरू न करें। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें।
वृष- आज नौकरीपेशा लोगों को सीनियर का भरपूर साथ मिलेगा। कारोबारियों को सुखद पल बिताने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन वालों को छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। काम के साथ सेहत को नजरअंदाज न करें।
मिथुन- आज नौकरीपेशा लोग अपने काम में सावधानी बरतें। युवाओं के द्वारा किए गए रचनात्मक प्रयास सफल रहेंगे। ससुराल पक्ष की तरफ से कुछ जानकारी मिल सकती है। विद्यार्थियों के परीक्षा के परिणाम आने की संभावना है।
कर्क- आज व्यापारिक संदर्भ में आशातीत सफलता मिलेगी। सोच से अधिक अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम-संबंधों के लिए समय अच्छा है। शत्रु बनता काम बिगाड़ सकते हैं, सतर्क रहें। सगे-संबंधियों की स्वास्थ्य उल्लंघनों को लेकर परेशान रहेंगे।
सिंह- आज मनचाही इच्छाएं पूरी होने में किसी अनजान का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। न चाहते हुए भी छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। दुश्मनों को कम आंकने का प्रयास न करें। घर से दूर रहने वालों को शुभ समाचार मिलेगा।
कन्या- आज नई परियोजनाएं गतिशील हो सकती हैं। वित्तीय मोर्चे पर अच्छा लाभ होगा बेशर्ते स्वभाव में मधुरता रखें। घर वाले आप पर गर्व करेंगे। विदेशी यात्रा के संकेत हैं। कुछ करीबी लोगों का स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा।
तुला- आज परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी लेकिन गलत फायदा उठाने से बचें। कहीं से अचानक धन लाभ होगा। परिवार से उपहार मिल सकता है। मौसम में बदलाव के कारण श्वास संबंधी परेशानी से दो चार होना पड़ सकता है।
वृश्चिक- आज किसी कि की गई मदद भविष्य में अत्यधिक शुभ परिणाम देगी। कार्यस्थल पर सकारात्मक विकास होगा। विदेश जाने के इच्छुक, अपने प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे। परीक्षा के परिणाम छात्रों के पक्ष में रहेंगे। पारिवारिक संबंध आनंददायक रहेंगे।
धनु- परिवार के लिए आज लिया गया कड़ा निर्णय भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। व्यावसायिक उन्नति का फायदा उठाने के लिए गलत रास्ते पर जा सकते हैं। सुखी वैवाहिक जीवन का आनंद लेंगे। दृष्टि से संबंधित समस्या हो सकती है।
मकर- आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवन शैली में बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। खुश रहना चाहते हैं तो दुश्मनों को क्षमा करें और अपने अतीत को भूल जाएं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। नसों से संबंधित स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।
कुंभ- आज भविष्य की परेशानियां घेर सकती हैं। धैर्य रखें, आने वाले समय में आपको जीवन में आशा की किरण जरूर दिखाई देगी। धन का निवेश सही तरीके से करने के लिए किसी विद्वान से सलाह लें। सफलता के लिए कोई छोटा रास्ता न अपनाएं।
मीन- आज कुछ बेहतरीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी बुद्धिमान व्यक्ति से मिली सलाह से आपके जीवन में टर्निंग प्वाइंट आएगा। घर वालों से विचारों का आदान-प्रदान बहुत लाभ दिलाएगा। त्वचा से संबंधित समस्या होने की संभावना है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari