Tarot Card Rashifal (14th June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Jun 14, 2026 - 04:31 AM (IST)

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इस राशि के छात्रों के परीक्षा में मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे। सेहत अच्छी रहेगी। 

वृष - वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी दोस्त के घर दावन पर जा सकते हैं। माता की सेहत को लेकर मन थोड़ा परेशान रहेगा। 

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। किसी काम को लेकर बॉस के साथ बहस हो सकती है। संतान के भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। कानूनी मामेल में फैसला आपके पक्ष में रह सकता है। लव लाइफ ठंडी रहेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। 

कर्क- आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। जो लोग काम को लेकर आपको नीचा दिखाते थे, वो भी आपकी सफलता देखकर जलन महसूस करेंगे। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा का प्लान बना सकते हैं। वाहन चलाते समय लापरवाही न करें। 

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल हो सकते हैं। भाई-बहन के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।  इस राशि के युवा घर के कामों में माता की सहायता करेंगे। सिर दर्द से परेशान रहेंगे। 

कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा  रहने वाला है। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यपार शुरू कर सकते हैं। समाज सेवा कर रहे लोगों को उनके अच्छे कामों के लिए सम्मानित किया जा सकता है। मन को शांत रखने के लिए योग करेंगे। 

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। मीडिया से जुड़े लोगों को सैलरी को लेकर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। दोस्त की अचानक सेहत बिगड़ जाने से परेशान रहेंगे। 

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। इस राशि के युवा किसी भी अनजान व्यक्ति से अपने मन की बात शेयर न करें, नहीं तोपछताना पड़ सकता है। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहे। 

धनु- धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है, सावधान रहें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। पेट दर्द की समस्या से परेशान रहेंगे। 

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। जीवनसाथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। इस राशि कि महिलाएं ऑनलाइन शॉपिंग में अपने समय व्यस्त करेंगी। इस राशि के युवा घरवालों की पसंद से शादी करने के लिए मान जाएंगे। 

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलने की संभावना है। मांस-पेशियों में खिचांव बना रहेगा। 

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से वाहन लेने के बारे में सोच रहे थो, उनका यह सपना पूरा होगा। जीवनासथी  के साथ विदेश यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। मौसम बदलने के कारण हल्की खांसी, जुकाम बना रहेगा। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News