Tarot Card Rashifal (18th May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Monday, May 18, 2026 - 04:31 AM (IST)
मेष राशि
आज का दिन आपके भीतर एक नई ऊर्जा लेकर आएगा। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। किसी पुराने मित्र से अचानक बातचीत आपको पुरानी यादों में ले जा सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
वृषभ राशि
आज आपको अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आपकी ईमानदारी रंग लाएगी और लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे। भाई-बहन के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। सिर दर्द से परेशान रहेंगे।
मिथुन राशि
आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। दोस्तों के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए थोड़ा व्यस्तता भरा रह सकता है। पिता के साथ बैठकर किसी विशेष बात पर चर्चा कर सकते हैं। धन का लेन-देन करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
सिंह राशि
आज आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर रहेगा। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों की सैलरी में इजाफा हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा।
कन्या राशि
आज आपको अपनी मेहनत का सही फल मिलने का योग है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों की तरफ से सराहना मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संकेत हैं। आंखों में जलन होने के कारण परेशान रहेंगे।
तुला राशि
आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। काम और निजी जिंदगी के बीच तालमेल बिठाने में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
वृश्चिक राशि
आज मन में कुछ अनजाने डर या उलझनें रह सकती हैं। बिजनेस पार्चनर के साथ किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है।
धनु राशि
आज का दिन धनि राशि के जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है। लंबे समय से अटके हुए काम आज गति पकड़ सकते हैं। यात्रा का योग बन रहा है, जो आपके लिए सुखद और लाभदायक साबित होगी। इस राशि के छात्रों का दिन बेहतर रहने वाला है।
मकर राशि
आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ बहसबाजी से बचें। इस राशि के युवा किसी से अपने मन की बात शेयर न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। सेहत को लेकर सर्तक रहें।
कुंभ राशि
आज का दिन आपके रिश्तों के लिए बेहद खूबसूरत रहेगा। दोस्तों या करीबियों के साथ बिताया गया समय आपको तरोताजा कर देगा। इस राशि के बच्चे किसी चीज को खरीदने के लिए जिद्द कर सकते हैं। मासपेशियों पर खिचांव बना रहेगा।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। इस राशि के सिंगल लोग कार्यक्षेत्र में किसी को अपना दिल दे बैठेंगे। परिवार के किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लग सकती है। दोस्तों के साथ कोई मूवी देखने जा सकते हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
