Tarot Card Rashifal (15th May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Friday, May 15, 2026 - 04:52 AM (IST)

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य को सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक मामलों में संतुलन बना रहेगा। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।  

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार में अच्छा सौदा मिल सकता है। आज थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है, सेहत का ख्याल रखें।  

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कामकाज में सावधानी बनाए रखने की ज़रूरत है। पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाज़ी न करें। बच्चों को पढ़ाई में मन लगाने की आवश्यकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।  

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक संकेत दे रहा है। किसी पुराने निवेश से फायदा मिलने की संभावना है। माता पिता के साथ मिलकर भविष्य की योजनाओं पर काम कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। बाहर के खान-पान से परहेज़ रखें।

सिंह राशि वालों आज आपके व्यवहार से लोग प्रभावित हो सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। व्यापार में भाई-बहन से सहयोग मिल सकता है। अचानक से किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। आज अपनी वाणी पर काबू बनाए रखें। व्यापार में नई साझेदारी से लाभ मिल सकता है। माता-पिता की सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। बिज़नेस करने वालों को अच्छा सौदा मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में मन लग सकता है। कामकाज के चलते दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर दिन सामान्य रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदें लेकर आ सकता है। सरकारी नौकरी करने वालों को ट्रांस्फर मिल सकता है। आज घर के बड़ों की बातों को न टालें नहीं तो डांट पड़ सकती है। धन संबंधी मामलों में सतर्कता से काम लेने की ज़रूरत है। सेहत सही रहेगी।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। साझेदारी के व्यापार में लाभ हो सकता है। बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में शांति से काम लेने की ज़रूरत है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत सही रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज परिवार और कामकाज में तालमेल बनाकर रखने की ज़रूरत है। घर के कामों को पूरा करने में जीवनसाथी का साथ मिल सकता है। ऑफिस में आपके काम की सराहना हो सकती है। संतान की सेहत का ख्याल रखें।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रह सकता है। कामकाज के चलते भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सिंगल जातकों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। घर पर अचानक से मेहमान दस्तक दे सकते हैं। आज सिर दर्द परेशान कर सकता है, सेहत का ख्याल रखें।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। बेरोज़गार लोगों को नौकरी मिल सकती है। आज किसी भी बाहर वाले पर आंख बंद कर भरोसा न करें। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News