Tarot Card Rashifal (7th May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 01:05 AM (IST)

मेष : छात्रों के लिए दिन नयी सफलता दिलाने वाला साबित होगा। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियों का आगमन होगा। लवमेट्स से आज उपहार मिलेगा। 

वृष: लवमेट के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा। बिजनेस में कुछ अच्छे बदलाव होने के योग बन रहे हैं। आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

मिथुन: आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। सॉफ्टवेयर इंजीनियर के लिए दिन बेहतरीन रहेगा।

कर्क: लाभ के कुछ अवसर प्राप्त होंगे। अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। किसी नए कॉन्टैक्ट से फायदा होगा। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आयेगी। मेहनत रंग लायेगी।

सिंह: आज कुछ जरूरी कामों में दोस्तों से मदद मिलेगी। इस राशि के आर्ट्स विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर परिणाम लेकर आया है। पहले से दी गई किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

कन्या: आज पार्टनर के साथ डिनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे। जो लोग संगीत गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह परफॉर्मेंस करने का मौका मिलेगा। संतान सुख का भी लाभ मिलेगा। व्यापार भी अच्छा होगा।

तुला: आज मन में नए-नए विचार आयेंगे। किसी भविष्य के काम के लिए आज ही योजना बनाएंगे। आज व्यर्थ की उलझन में पड़ने से आपको बचना चाहिए। प्राइवेट नौकरी करने वालों को कोई नयी नौकरी मिलने की संभावना है । 

वृश्चिक: बिजनेस में विरोधियों से बचकर रहना चाहिए। खुद को फिट रखने के लिए मेडिटेशन करनी चाहिए। लवमेट्स के रिश्ते में मिठास आयेगी। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

धनु: आज ध्यान किसी नए काम की ओर लगायेंगे। करियर के मामले में चीजें बेहतर होने के आसार हैं। आज सेहत के प्रति थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। फ़ास्ट फ़ूड खाने से बचना चाहिए। 

मकर: आज का दिन व्यापार में अच्छा रहने वाला है। महिलाओं के लिए दिन कुछ खास रहने वाला है। कुछ दिनों से ऑफिस का रुका हुआ काम पूरा हो जायेगा। 

कुंभ: आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। किसी खास काम के लिए आपको कोई नया आईडिया मिलेगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। सेहत के मामले में आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। 

मीन: सेहत के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आपको बेवजह किसी से उलझने से बचना चाहिए। पैसों का लेन-देन सोच कर करें। आपका दिन बेहतर रहेगा। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News