Tarot Card Rashifal (4th May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 01:43 AM (IST)
मेष- आज आत्मविश्वास बढ़ेगा, पुरानी परेशानियों को भुल कर नई दिशा में कदम बढ़ाएंगे। दुश्मन आपको परेशान कर सकते हैं, सतर्क रहें। सामाजिक उत्सवों में भाग लेंगे, मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे।
वृष- आज आपकी समझदारी और प्रयास से आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। लोकप्रियता में इजाफा होगा। धर्म में आस्था बढ़ेगी, विश्वास और गहरा होगा। परिवार वालों के साथ शॉपिंग पर बहुत मजा करेंगे। सेहत को लेकर सजग रहें।
मिथुन- आज किसी की चिकनी-चुपड़ी बातों में आकर आपका ध्यान लक्ष्य से भटक सकता है। सीनियर्स की ओर से उचित सहयोग नहीं मिल पायेगा। छात्र वर्ग के लिए थोड़ा कठिन समय रहने वाला है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क- आज अनचाहे साधनों से बेनिफिट मिलेगा। परिस्थितियां कुछ कठिन रहेंगी लेकिन मदद करने के लिए कोई खुद से हाथ बढ़ाएगा। नौकरी करने वालों को सीनियर्स से शाबाशी मिलेगी। परिवार का सहयोग बना रहेगा।
सिंह- आज कार्यक्षेत्र में लाभ के साथ-साथ आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। रुका धन मिल सकता है। रिश्तेदारों के स्वभाव को लेकर आपका मन खिन्न रहने वाला है। किसी करीबी की सेहत पर धन खर्च हो सकता है।
कन्या- किसी भी कागज पर साइन करने से पहले वैधानिक पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें। साहस व पराक्रम के बल पर हर मुश्किल काम को आसानी से पूरा कर पाएंगे। पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे।
तुला- आज सुखद समाचार मिलने से घर में रिश्तेदारों का आना- जाना लगा रहेगा। जीवन में कुछ नए बदलाव होंगे, जो आपके फेवर में रहेंगे। करियर में आगे बढ़ने के लिए नए मौके मिलेंगे। सोच-समझ कर फैसला लें। सेहत संबंधी परेशानी बनी रहेगी।
वृश्चिक- आज ऑफस में मुश्किल हालात में भी सकारात्मक सोच बना कर रखेंगे। व्यापार में कोई भी फैसला लेते वक्त दिल की बजाय दिमाग से सोचें। युवाओं को एक्स्ट्रा कामों की जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार के साथ की वजह से जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
धनु- आज पैतृक संपत्ति के मामले में शुभ समाचार मिल सकता है। धन के मामले में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। परिवार में आपसी कलह का वातावरण बना रहेगा।
मकर- आज आपके संचित धन और कुटुंब का विस्तार होगा। मनचाहा मुकाम हासिल करने में कामयाहब होंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो भविष्य में आपके लिए शुभ होगी। सेहत के प्रति सजग रहें।
कुंभ- आज आपकी समझदारी और प्रयास से आमदनी के स्रोत बनेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को नए काम के अवसर प्राप्त होंगे। युवा गुस्से को खुद पर हावी न होने दें। परिवार में प्यार बना रहेगा। सेहत में सुधार देखने के लिए दिनचर्या को सुधारना होगा।
मीन- आज हर काम में बेहद शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आय में वृद्धि होगी और बाहरी स्रोतों से भी लाभ होगा। परिवार के साथ चली आ रही समस्याएं दूर होंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में उन्नति होगी। करियर में विशेष सफलता मिलेगी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
