Tarot Card Rashifal (25th january): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Saturday, Jan 24, 2026 - 01:00 PM (IST)
मेष राशि कार्ड: The Magician
आज आपके पास अपनी परिस्थितियों को बदलने की शक्ति है। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है।
आज हनुमान जी को गुड़ और चना अर्पित करें।
उपाय से लाभ: आत्मबल बढ़ेगा और कामों में सफलता मिलेगी।
वृषभ राशि कार्ड: The Empress
प्यार, सुख और समृद्धि का संकेत है। परिवार और रिश्तों में मधुरता रहेगी। खुद को और अपनों को समय दें।
घर में साफ-सफाई रखें।
उपाय से लाभ: प्रेम और धन से जुड़े मामलों में शुभता आएगी।
मिथुन राशि कार्ड: Page of Swords
नई जानकारी या खबर मिल सकती है। सोच-समझकर बोलें। जल्दबाज़ी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है।
झूठ बोलने से बचें।
उपाय से लाभ: बातचीत और निर्णय क्षमता बेहतर होगी।
कर्क राशि कार्ड: The Moon
मन में असमंजस रह सकता है। किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। अपने अंतर्ज्ञान की सुनें।
मां के साथ समय बिताएं।
उपाय से लाभ: मानसिक शांति और पारिवारिक सुख मिलेगा।
सिंह राशि कार्ड: The Sun
आज का दिन आपके लिए बेहद सकारात्मक है। सफलता, खुशी और मान-सम्मान मिलेगा। आत्मविश्वास चरम पर रहेगा।
किसी ज़रूरतमंद की मदद करें।
उपाय से लाभ: मान-सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कन्या राशि कार्ड: Eight of Pentacles
मेहनत रंग लाने वाली है। काम पर फोकस रखें। आज सीखी गई चीज़ें भविष्य में बहुत काम आएंगी।
अव्यवस्था दूर करें।
उपाय से लाभ: कार्यों में रुकावटें कम होंगी।
तुला राशि कार्ड: Justice
आज आपको संतुलन और निष्पक्षता बनाए रखनी होगी। किसी पुराने मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।
किसी प्रिय व्यक्ति से मधुर बातचीत करें।
उपाय से लाभ: रिश्तों और धन में संतुलन बना रहेगा।
वृश्चिक राशि कार्ड: Death
घबराने की ज़रूरत नहीं, यह कार्ड बदलाव का संकेत है। कुछ पुराना खत्म होकर नई शुरुआत होगी।
नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
उपाय से लाभ: आत्मविश्वास और मानसिक शक्ति बढ़ेगी।
धनु राशि कार्ड: Wheel of Fortune
भाग्य का साथ मिलेगा। अचानक कोई अच्छा मौका मिल सकता है। सकारात्मक रहें और मौके को पहचानें।
पीले रंग का उपयोग करें।
उपाय से लाभ: भाग्य और ज्ञान में वृद्धि होगी।
मकर राशि कार्ड: The Emperor
नेतृत्व क्षमता उभरेगी। आज लिए गए फैसले लंबे समय तक असर डालेंगे। जिम्मेदारी से कदम उठाएं।
धैर्य और अनुशासन रखें।
उपाय से लाभ: काम में स्थिरता और सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि कार्ड: The Star
उम्मीद और प्रेरणा का दिन है। मानसिक शांति मिलेगी। कोई मनोकामना पूरी होने की संभावना है।
अच्छे दोस्तों के साथ समय बिताएं।
उपाय से लाभ: तनाव कम होगा और सकारात्मकता आएगी।
मीन राशि कार्ड: Ace of Cups
भावनात्मक रूप से दिन अच्छा रहेगा। प्यार, नई शुरुआत और रिश्तों में गहराई आएगी।
किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं।
उपाय से लाभ: मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन मिलेगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari