Tarot Card Rashifal (21st May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, May 21, 2024 - 06:36 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज आपका कोई अटका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। घर के मामलों को बाहरी लोगों के साथ शेयर न करें। युवा वर्ग अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए नए रास्ते अपनाएंगे। बिना सोचे-समझे किसी जगह निवेश करने से बचें।

वृष - आज वृष राशि के जातक काफी खुश रहने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी कार्य अटका हुआ कार्य किसी की मदद से पूरा हो सकता है।

मिथुन- आज मिथुन राशि के जातक अपने भविष्य को लेकर कुछ प्लानिंग कर सकते हैं। सारा दिन काफी व्यस्त रहेंगे। रिलेशनशिप संबंधी कोई जरुरी निर्णय ले सकते हैं। लो बीपी के कारण सेहत में अचानक से गिरावट देखने को मिलेगी।

कर्क- आज कर्क राशि के जातक दोस्तों के साथ किसी जगह घूमने का प्लान बना सकते हैं। बेवजह की चिंताओं से मुक्ति मिलने की सम्भावना है। युवाओं का  क्रोध और घमंड उन्हें ही नुकसान पहुंचा सकता है। सेहत को लेकर कोई चिंता थी वो दूर हो जाएगी।

सिंह- आज का दिन व्यापारियों के लिए बहुत उत्तम रहेगा। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए  बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन अवश्य लें। वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे।  सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या से निजात मिलता हुआ दिखाई देगा।

कन्या- आज कन्या राशि के जातक खुद को काफी लकी महसूस करेंगे। सेहत को सही रखने के लिए खान-पान का खास ध्यान रखें। परिवार के साथ किसी जगह घूमने का प्लान बना सकते हैं। सेहत की बात करें तो कोई दिक्कत नहीं आएगी।

तुला- तुला राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में ओवरटाइम लगाना पड़ सकता है। जंक फ़ूड से परहेज रखें। परिवार के खिलाफ कोई निर्णय न लें। धन को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा कार्य बहुत ही ध्यान से करें।

वृश्चिक- आज खर्चे थोड़े सोच-समझ कर ही करें। कार्यक्षेत्र में काम को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रेम के मामले में खुद को काफी  भाग्यशाली समझेंगे। घर का वातावरण काफी खुशनुमा रहेगा। सेहत एक दम सही रहेगी।

धनु- धनु राशि के आज किसी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं। इस राशि की महिलाएं अपने खान-पान को लेकर बहुत ध्यान रखें। ज्यादा से ज्यादा समय एकांत में बिताएंगे। किसी अजनबी की बात पर तुरंत भरोसा न करें।

मकर- मकर राशि के जातक काम से  छुट्टी लेकर आज घूमने जा सकते हैं। रिलेशनशिप संबंधी उतार-चढ़ाव तकलीफ का कारण बन सकता है। किसी काम को करने के लिए बहुत ही गहराई से सोच-विचार करें। पैर की सूजन तंग कर सकती है।

कुंभ- आज कुंभ राशि के जातक अपने काम को लेकर लापरवाही न बरतें। नौकरी को चेंज करने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार में जो योजनाएं बनाएंगे वो सफल हो जाएगी। घर का वातावरण बहुत शांत रहेगा। सेहत को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी।

मीन- आज मीन राशि के जातक नए प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्सुक रहेंगे। संतान का ज़िद्दी स्वभाव आपको परेशान कर सकता है। बदलते मौसम की वजह से सेहत खराब होने की सम्भावना है। मित्रों की मदद से कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News