Tarot Card Rashifal (8th May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, May 08, 2024 - 06:31 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहेगा। जीवन की सारी परेशानियों का समाधान निकालने में सफल रहेंगे। सेहत की बात करें तो कोई दिक्कत नहीं आएगी। पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं तो थोड़ा संभल जाएं।

वृष - वृष राशि के जातक आज काम में काफी व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी खास व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी की मदद से कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। सेहत में जो उतार-चढ़ाव चल रहा था वो दूर हो जाएगा।

मिथुन- मिथुन राशि के जातक ज्यादा से ज्यादा समय परिवार के साथ बिताएंगे। वाहन थोड़ा संभल कर चलाएं। धार्मिक कार्यो की तरफ रुझान बढ़ सकता है। घर की सजावट के लिए सामान खरीद सकते हैं। पेट खराब होने की सम्भावना है, ध्यान रखें।

कर्क- इस राशि की प्रेग्नेंट महिला अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। चोट लगने की सम्भाना है। कार्यक्षेत्र में समय बहुत सही रहेगी। कारोबार में कुछ गिरावट का सामना करना पड़ेगा। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर कोई जरुरी फैसला लेंगे।

सिंह- सिंह राशि के जातक जितना पैसा अटका हुआ था उन्हें धन वापिस मिल सकता है। घर का माहौल काफी शानदार रहेगा। अपने जीवन में बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं। जंक फ़ूड की वजह से फ़ूड इन्फेक्शन हो सकती है। ऑफिस के काम पर ज्यादा ध्यान देंगे।

कन्या- कन्या राशि के जातक आज काफी खुश रहेंगे। छात्रों को पढ़ाई की तरफ से कोई गुड न्यूज़ सुनने को मिलेगी। ऑनलाइन काम में मुनाफा होने की सम्भावना है। स्किन इन्फेक्शन ठीक हो जाएगी। सेहत की किसी बात को नजरअंदाज न करें।

तुला- आज अपनी दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। युवा वर्ग नया काम करने के लिए काफी उत्सुक रहेंगे। सामाजिक गतिविधियों की तरफ रुझान बढ़ सकता है। मार्केटिंग का काम बेहद ही ध्यान से करें।

वृश्चिक- आज का दिन परेशानियों से भरा रह सकता है। पार्टनर के साथ बिन वजह बहस हो जाएगी। कार्यक्षेत्र में काम को पूरा करने के लिए ओवरटाइम लगाना पड़ेगा। ज्यादा काम की वजह से शरीर में काफी थकान रहेगी। ज्यादा से ज्यादा योगा पर ध्यान दें।

धनु- आज परेशानियों से निकलने में सक्षम रहेंगे। छात्र पढ़ाई के साथ-साथ स्किल्स पर भी ध्यान देंगे। सरकारी काम करने वालों को प्रमोशन मिल सकती है। युवाओं को जीवन में जल्द ही सफलता मिलने वाली है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा लेकिन बाद में सही हो जाएगा।

मकर- आज नकारात्मक बातों से दूरी बना कर रखें तो ही बेहतर रहेगा। इस राशि की वर्किंग महिलाएं काफी ज्यादा व्यस्त रहेंगी। दूसरों के काम में टांग न अड़ाएं। आंखों में इन्फेक्शन हो सकती है। जल्दबाजी में कोई नया काम शुरू न करें।

कुंभ- आज कार्यक्षेत्र में काम को पूरा करने के लिए किसी का सहयोग लेना पड़ सकता है। संतान से विवाद होने की संभावना है। शाम का समय चिंताओं से भरा रहेगा। किसी काम को शुरू करने के लिए पिता का सहयोग मिल जाएगा।

मीन- आज मीन राशि के जातकों का मन काफी उदास रहेगा। शाम के बाद अचानक से आपको धन लाभ मिल सकता है। मित्रों के साथ मिलकर भविष्य को लेकर कोई योजना बनाएंगे। रुके हुए कार्यो में गति आएगी। सेहत ठीक रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News