Tarot Card Rashifal (9th october, 2022): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Sunday, Oct 09, 2022 - 10:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज खुद को दूसरे लोगों के सामने बेहतर ढंग से अभिव्यक्त करेंगे। कॉम्पिटिटर दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। समाज में मना-सम्मान बढ़ेगा। भूमि-भवन के विवाद समाप्त होंगे, जिससे घर में शांति का माहौल बनेगा। स्टूडेंट्स किसी नए कोर्स में दाखिला लेने की सोचेंगे। खुद को फिट महसूस करेंगे।
वृषभ- आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। विदेश जाकर पढ़ाई करने के चाहवान विजा से संबंधित कार्य पूरे करेंगे। व्यापारियों का सुस्त पड़ा धंधा परवान चढ़ेगा। जॉब वालों को मनचाहा बोनस प्राप्त होगा। घर में चल रहे विवाद के कारण व्यवहार में थोड़ा चिड़चिड़ापन आने की संभावना है।
मिथुन- आज किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें। जीवनसाथी से चल रहे झगड़े आज खत्म होंगे, त्यौहारों की खरीदारी का आनंद लेंगे। घर में मेहमान आने की संभावना है। आज का दिन व्यापारिक कार्यों में खुशहाली भरा रहेगा। जॉब वालों को गिफ्ट मिलेगा। मामूली एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है।
कर्क- आज दूसरों के मामले में दखल न देना आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव आने वाला है। कारोबारियों के कुछ खर्चे बढ़ेंगे लेकिन मुनाफा भी अच्छा होगा। बड़े-बुजुर्ग सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। पारिवारिक रिश्तों में चल रही अनबन समाप्त होगी।
सिंह- आज जिस चीज की कामना करेंगे, वे पूरी होगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। सहज तरीके से अपने कार्यों को निपटाएंगे। उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे। धन प्राप्त करने के कुछ अनजाने स्त्रोत बनेंगे। जीवनसाथी के साथ चल रही उलझने खत्म होंगी। बच्चों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें।
कन्या- आज बिना बात क्रोध करने से बचें अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं। माता-पिता से हुई अनबन समाप्त होगी। मानसिक सूझबूझ से निर्णय लेकर काम करें। किसी तीसरे को अपनी लाइफ में दखल देने का हक न दें। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन उत्तम दिखाई दे रहा है।
तुला- आज का दिन मिश्रित परिणाम दिलाने वाला रहेगा। रुका हुआ धन वापिस मिलेगा लेकिन खर्चों का परवाह बना रहेगा। करियर में आ रही समस्याओं को लेकर किसी विद्वान से बात करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा लेकिन संतान पक्ष की ओर से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
वृश्चिक- आज का दिन आय के मामले में बहुत ही कमाल रहने वाला है। इतना ही नहीं आपका शांत चित कई परेशानियों से बचाने का काम करेगा। जो जातक प्रेम विवाह करने के बारे में सोच रहे है, उन्हें आज मनचाहा साथी मिलने के आसार हैं। बदलते मौसम से सेहत खराब हो सकती है।
धनु- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। बिजनेसमैन को धन लाभ देने वाला आॉफर मिलेगा। जॉब वालों पर अधिकारी अपनी पूरी नजर रखेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। बच्चों से गुड न्यूज मिलेगी। पिछले काफी समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याओं से मुक्ति पा लेंगे।
मकर- आज का दिन शानदार रहेगा। अच्छा खासा मान-सम्मान कमाने में सफल रहेंगे। सभी क्षेत्रों में लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों के प्रति झुकाव बढ़ेगा। सहकर्मियों के साथ उचित व्यवहार करने के लिए कुछ अधिक प्रयास करने होंगे। मित्रों के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्रोग्राम बनेगा।
कुंभ- आज का दिन अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करना होगा। नौकरी कर रहे जातकों की किस्मत का सितारा बदलेगा। कारोबारियों को साथियों की मदद से बड़ा प्राॅजेक्ट हाथ लगेगा। युवा पीढ़ी मजबूत इच्छा शक्ति के साथ अपने कार्यों को आगे बढ़ाएगी।
मीन- आज का दिन सामान्य रहेगा। सरकारी कामों को पूरे नियम व अनुशासन के साथ करें। व्यापारियों को किसी जरूरी काम के चलते न चाहते हुए भी यात्रा करनी पड़ेगी। जॉब में लापरवाही करना हानिकारक साबित होगा। परिवार के स्वास्थ्य को लेकर पैसा खर्च करना पड़ सकता है।