Tarot Card Rashifal (27th September, 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Sep 27, 2022 - 10:31 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- करियर चुनने या कोई नया व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है। अभी शुरूआत करने से भावी प्रयासों में लाभ होगा। बुद्धिमत्ता और चतुराई का उपयोग उन परियोजनाओं को संभालने में करेंगे, जिनका आपने उत्तरदायित्व उठाया है। परिवार के साथ तू-तू, मैं-मैं होने के चांस हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृष- आज किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं, जो व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। अगर किसी बात से उलझन में हैं तो उसका समाधान भी मिलेगा। किसी पर भरोसा न करें, धोखा मिल सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है, तरोताजा महसूस करेंगे।  

मिथुन- जिम्मेदारियों को समझना होगा तभी सुखद भविष्य का निर्माण करने में सफल होंगे। अभिभावकों को बच्चों के साथ अधिक समय बिताने की आवश्यकता है। प्रेमी को उपहार देकर उनकी नाराजगी दूर करने की कोशिश करेंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क- आपके लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। दूसरों के विरुद्ध जाने से पहले सोच-विचार कर लें। माता-पिता के आशीर्वाद से उन्नति की ओर बढ़ेंगे। साथी के साथ डिनर पर जाने का प्लाॅन बना सकते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

सिंह- आर्थिक स्तर पर बचत के प्रयासों से लाभ होगा। बीमार लोगों की सेहत में सुधार आना शुरू होगा। प्रॉपर्टी की कोई डील आज फाइनल हो सकती है। जहां तक बात है प्रेमियों की तो वे अपनी परेशानियों को सुलझाने का प्रयास करेंगे। थकावट सुस्ती का कारण बनेगी।

कन्या- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पैसों के लेन-देन को लेकर सावधान रहना होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ कम होगा। स्मार्ट डील से बड़ा लाभ प्राप्त करेंगे। कानूनी अड़चने खत्म होंगी, समझौता करने से फायदे में रहेंगे। बीमार लोगों की सेहत अब ठीक होती दिखेगी।

तुला- भविष्य के लिए पैसों की बचत करने के बारे में सोचेंगे। आज काम के सिलसिले में की गई यात्रा के दौरान काफी आनंद लेने वाले हैं। कार्यक्षेत्र पर किसी से प्यार हो सकता है। प्रभावशाली लोगों से मिलना होगा, अच्छे संपर्क बनेंगे। रचनात्मक कामों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में तेज गति से सुधार होगा।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक- आज घर और बाहर प्रसन्नता भरा माहौल रहेगा। ऑफिस में अटके हुए सभी काम पूरे होंगे। व्यापारियों को बड़ा धन लाभ हो सकता है। कोई करीबी घर आ सकता है। रोमांटिक लाइफ को ठीक करने के लिए किसी डॉक्टर से परार्मश लेने का मन बनाएंगे। आनंदायक यात्रा का आयोजन करने का मौका मिलेगा।

धनु- आज दिल खोल कर खरीदारी करने के बाद भी पैसों की कमी नहीं होगी। ऑफिस में अपनी योग्यता से चीजों को ठीक करेंगे। परिवार के साथ खट्टे-मीठे संबंध बने रहेंगे। प्रॉपर्टी के मसलों से दूर रहना बेहतर होगा। सामाजिक दायरा और भी बढ़ेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मामूली बीमारी के लिए घरेलू नुस्खा आजमा सकते हैं। 

मकर- ऑफिस में किसी मुश्किल काम में उलझ सकते हैं। आज घर में कुछ नया शुरू करने की संभावना है। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए दिन बेहतर है लेकिन असमंजस की स्थिती बनी रहेगी। बीमार लोगों की सेहत में सकारात्मक बदलाव आएगा। पार्टनर की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।

कुंभ- घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहने वाला है। प्रॉपर्टी को लेकर थोड़े परेशान रह सकते हैं। थोड़े से प्रयास करेंगे तो पैसों की चिंता दूर हो जाएगी। शत्रुओं को परास्त करेंगे। मेहनत का उम्मीद से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। कीमती वस्तुएं सहज कर रखें। खान-पान का ध्यान रखें। अच्छा समाचार मिलेगा।

मीन- आर्थिक स्तर पर चीजें आपके पक्ष में आनी शुरू होंगी। वाहन खरीदने के लिए दिन अनुकूल है। फिट रहने के लिए जिम जाना शुरू करेंगे। घर और बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। किसी का दिल जीतने में सक्षम होंगे। किसी अपने से प्यारी भेंट मिलेगी। इधर-उधर की बातों से दूरी बनाकर रखें।

PunjabKesari kundlitv


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News