Tarot Card Rashifal (25th February 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Friday, Feb 25, 2022 - 08:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष : आज व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के योग बनेंगे। किसी दूसरे पर काम थोपने की कोशिश करने से बचना चाहिए। अपने काम को लेकर जल्दबाजी न करें, नहीं तो वह खराब हो सकता है।

वृष: आज कोई फैसला करना थोड़ा कठिन होगा। कहीं रुका हुआ पैसा वापिस मिलेगा। किसी दूसरे की ज्यादा आलोचना करने से बचना चाहिए। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जाएंगे। दोस्तों से होने वाली कुछ जरूरी मुलाकातें आपके लिए फायदेमंद होंगी।

मिथुन: आज ऑफिस में कार्यों की प्रशंसा होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्य क्षमता भविष्य में फायदा दिलायेगी। परिवार वालों के साथ सुखद समय बितायेंगे। सामाजिक स्तर पर रूतबा बढ़ेगा।

कर्क: कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिलेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। विदेश यात्रा का मन बना रहे हैं तो अभी रुक कर जाएं। आज स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

सिंह: आज काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे। खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। जरूरतमंद की मदद के लिए हर संभव  कोशिश करेंगे। इसमें फायदा भी होगा। आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित कर देगा।

कन्या: आज किसी जरूरी काम से भागदौड़ करनी पड़ सकती है लेकिन काम में सफलता भी मिलेगी। कृषि के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज धन लाभ होगा। खेल में प्रर्दशन आज बेहतर रहेगा। महिलाएं आज किसी समारोह में जायेंगी साथ ही मीडिया से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बेहतर है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

तुला: आज डेली रूटीन में बदलाव करेंगे। भविष्य को लेकर कोई जरूरी प्लानिंग भी बनायेंगे। किसी नए काम पर सोच-विचार करेंगे। कुछ नई जिम्मेदारियां भी जल्दी मिलेंगी। आपको मनपसंद की कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा।

वृश्चिक: आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। विद्यार्थियों को आज करियर में नयी सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा, अपने साथियों को खुश रखने की कोशिश करेंगे। घर के बुजुर्गों के शुगर लेवल का ध्यान देना चाहिए साथ ही दवाइयां समय-समय पर देते रहें।

धनु: करियर के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा।  सफलता कदम चूमेगी। ऑफिस में कामों की तारीफ होगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, इससे लोग व्यक्तित्व से प्रेरणा लेंगे।

मकर: मेहनत के परिणाम जल्द ही मिलेंगे। महिलाओं को आज कोई खास खुशखबरी मिलने वाली है। साथ ही कोई मन की इच्छा पूरी होगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। आपसी विश्वास और सहजता के सहारे रिश्ते में मजबूती आयेगी।

कुंभ: शाम के समय जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर करने जायेंगे। आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपके रुके हुए काम में सहयोगी से मदद मिलेगी।

मीन: छात्रों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार की जिम्मेदारियां मिलेंगी। मेहनत के बल पर सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर आज का दिन ठीक रहने वाला है।

नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News