Tarot Card Rashifal (17th February 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, Feb 17, 2022 - 07:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज मन प्रसन्न रहेगा। आर्किटेक्ट के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कम्पनी से जॉब का ऑफर आयेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा, कंपटीटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिलेगा।

वृष: अगर कोई नयी गाड़ी खरीदना चाह रहे हैं तो खरीद सकते हैं। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में आज सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। उलझने कम होंगी। अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए हैं।

मिथुन: मन का रुझान अध्यात्म की तरफ रहेगा। आनंद की प्राप्ति के लिए अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने मार्केट जायेंगे। किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बनायेंगे।

कर्क: कोई करीबी खुशियों को दोगुना कर देगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के नये अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नवविवाहित लोगों को जीवनसाथी से कोई खुशखबरी प्राप्त होगी।

सिंह: दिन बिजनेस के लिए फायदेमंद होगा। आपके व्यापार को कोई बड़ी डील होने की सम्भावना है, जो व्यापार को दो गुणा फायदा दिलाएगी। लवमेट के लिए दिन अनुकूल है। दाम्पत्य रिश्ता मधुरता से भरपूर रहेगा।

कन्या: आप दोस्तों के साथ कोई बिजनेस शुरू करने का प्लान बनायेंगे, जिसका फायदा भविष्य में होगा। संतान सुख प्राप्त होने के योग बने हुये हैं। छात्रों को आज किसी अच्छे प्रोफ़ेसर का मार्गदर्शन मिलेग। जिससे उनको करियर को और बेहतर बनाने में आसानी होगी।

तुला: आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। कई दिनों से रुके हुए घरेलू कार्य पूरा करने में सफल होंगे। नौकरी में मनपसंद जगह पर ट्रांसफर होगा, जिससे प्रसन्न रहेंगे।

वृश्चिक: छात्रों के लिए आज का दिन अच्‍छा रहेगा। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी। लवमेट के लिए दिन बढ़िया है।

धनु: भाग्य पूरा साथ देगा। घरेलू चीजों को खरीदने पर अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं। रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। राजनीति में आप सक्रिय भूमिका निभाएंगे।  लोगों को आज कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है।

मकर: ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से काम जल्द खत्म होगा। शाम को जीवनसाथी के सहयोग से परेशानी कम होगी। लोगों की राय कारगर साबित होगी।

कुंभ: दिन खुद के लिए उत्तम है। व्यापार में अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। लवमेट अपने रूठे हुए साथी को मनाने के लिए एक अच्छा सा गिफ्ट देंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा।

मीन: आपके मन में व्यापार को लेकर नए-नए विचार आयेंगे। आज सभी काम मन के मुताबिक पूरे होंगे। मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी। व्यापारियों को कोई नई डील मिलने से धन लाभ होगा।

नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News