Tarot Card Rashifal (25th November 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, Nov 25, 2021 - 08:51 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। गुस्सा करने से बचना चाहिए। साथ मिलकर काम करने से काम बेहतरीन ढंग से पूरा होगा। आज किस्मत आपका साथ देगी। थोड़ी-सी मेहनत से ही अच्छा मुनाफा होगा।

वृष: इंजीनियर्स को किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आयेगा। आज जरूरत से ज्यादा भावुक होना परेशानी का कारण बन सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। आर्थिक स्थिति और बेहतर होगी।

मिथुन: आज दिन काफी अच्छा रहेगा। घरेलू समस्याएं खत्म होंगी। जीवनसाथी का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आने के योग हैं। ऑफिस का कोई रुका हुआ काम पूरा कर लेंगे।

कर्क: प्रेमी मिलाप होगा। आपने साथी को कोई ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं। आज दोस्तों की मदद से धन लाभ हो सकता है। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहेगा। धन की हालत बेहतर होगी।

सिंह: आज दिन फेवरेबल रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर होगा। छात्रों का आज पढ़ाई में मन लगेगा। कोई महत्वपूर्ण टॉपिक आज किसी दोस्त की मदद से समझने में सफल होंगे। विद्यार्थियों को करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे।

कन्या: संतान पक्ष की ओर से आज सुख प्राप्त होगा। किसी खास काम के परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर सुनने को भी मिलेगा। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें।

तुला: आज का दिन बेहद खास रहेगा। सामाजिक कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ी सफलता प्राप्त होगी, जिससे पूरे दिन चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी। लोग आपकी बातों से सहमत होंगे।

वृश्चिक: पुराने दोस्तों से मुलाकात करने का मन बनायेंगे। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आज सोच में नयापन आयेगा। बच्चे घर के कामों में मदद करेंगे। व्यापार में अचानक धन लाभ की स्थिति बनेगी।

धनु: खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। स्टूडेंट्स के लिये आज के दिन करियर में नया बदलाव होगा। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी। छात्र अपनी पढ़ाई के टाईम-टेबल में बदलाव करेंगे।

मकर: आज जो काम करने की सोचेंगे, उसे पूरा कर लेंगे। जीवनसाथी से कोई बात शेयर करेंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा, सभी लोग साथ बैठकर किसी काम को पूरा करने की योजना बनायेंगे। किसी बड़े खर्चे के होने के भी योग हैं।

कुंभ: आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलावा आयेगा। किसी मंदिर में भगवान के दर्शन करने जा सकते हैं। आज पैसों का लेन-देन सावधानी के साथ करें। सोच-समझकर और योजना बनाकर काम करने से सफलता जरूर मिलेगी।

मीन: घरेलू जरूरतों को पूरा करने में कुछ पैसे खर्च करेंगे। आज कोई जरुरी कागजात न मिलने से मुड ख़राब हो सकता है। नौकरी में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता परन्तु अधिकतर कामों में सफल होंगे।


नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News