Tarot Card Rashifal (20th october 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Oct 20, 2021 - 08:59 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: अपनों का साथ मिलने से काम पूरा होगा। कार्यक्षमता में वृद्धि सम्भव है। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। घर-परिवार में भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। झूठ बोलने वालों से सावधान रहें।

वृषभ: आज का दिन शुभ है। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा, कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। अपनों से लेन-देन में सावधानी रखें।

मिथुन: समाज, परिवार में आपको महत्व मिलेगा। धर्म ग्रंथो के अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। निजी जीवन में चल रहे मनमुटाव से दूरिया बढ़ सकती हैं। फालतू विवादों से दूर रहें।

कर्क: सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। उचित रहेगा कि बिना मांगे अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी। दूसरों के मामलों में न पड़ें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा।

सिंह: व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थियों के लिए समय सफलता हासिल करने का है। अपने विवेक से काम लें। न्यायालय से जुड़े मामलो में लापरवाही बिल्कुल न करें।

कन्या: सामाजिक कार्यों में आप का सहयोग रहेगा। आज समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कार्यस्थल पर कुछ लोग आप की आलोचना कर सकते हैं।

तुला: नवीन कारोबार में सफल होंगे। कार्यस्थल पर विवाद सम्भव हैं। पेट सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। बोलने से पहले खुद समझे की करना क्या है? और उसके बाद अपने कहे अनुसार कार्य को पूरा करने में लग जाएं।

वृश्चिक: स्थायी संपत्ति के निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर मिलेंगे लेकिन समझदारी से काम करना होगा। उचित रहेगा कि आज पैसों के लेनदेन से बचें, अन्यथा धोखा होने के योग हैं।

धनु: आज अपने करियर पर ध्यान दें। व्यापारिक नवीन योजनाओं से लाभ होगा। परिवार में मेलजोल बढ़ेगा। अपनी वस्तुओं को संभालकर नहीं रखने से नुकसान हो सकता है।

मकर: कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा। परिवार में चल रहे विवाद के कारण घर का त्याग करना पड़ सकता है। नया कारोबार स्थापित करने के लिए कर्ज की व्यवस्था करने में जुटे रहेंगे।

कुंभ: दिन की महत्वता को समझें और अपने भविष्य के लिए निर्णय लें। खर्च की अधिकता से बचें। क्रोध पर संयम रखें। अपने कर्मचारियों की नासमझी से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

मीन: व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। कला जगत के प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा। मकान, वाहन के क्रय-विक्रय में धन निवेश करेंगे। अपनी जीवन शैली को बदलें।

नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News