Tarot Card Rashifal (19th September 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Sep 19, 2021 - 10:03 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष: लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें। सोच के परे कार्य होने से आपमें से कुछ की परेशानी बढ़ सकती है।
शुभ रंग: केसरी।

वृष: नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है।पुराने रोग उभरने की संभावना है। संभल कर रहें।
शुभ रंग: क्रीम।

मिथुन: मानसिक पीड़ा हावी रहेगी, लेकिन अपना इष्ट बल मजबूत रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। संतान के स्वास्थ में सुधार होगा। दिन चिंताजनक व्यतीत हो सकता है।
शुभ रंग: सतरंगी।

कर्क: दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात के चलते लाभ के योग बनेंगे, जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग हैं। श्वांस से संबंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं।
शुभ रंग: सफेद।

सिंह: समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। सुख शांति चाहते हैं, तो स्वयं के व्यवहार में बदलाव लाएं,मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं ।
शुभ रंग: पीला।

कन्या: स्वास्थ्य ठीक होगा। व्यय बढ़ने के बीच आज खुद पर विश्वास रखना होगा, न कि दूसरों के भरोसे रहें। आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है। सजग रहें, सतर्क रहें ।
शुभ रंग: नीला।

तुला: यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। वाहन सुख मिलेगा। अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यक है।
शुभ रंग: गुलाबी।

वृश्चिक: दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की उम्मीद कम है। माता पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा।कॅरियर में निराश न हों, समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग: ऑरेंज।

धनु: खुद के काम करने के तरीकों को सुधारना होगा। धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग: क्रीम।

मकर: कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार में बुजुर्गों को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। घर पर शांति बनाए रखें।
शुभ रंग: स्याह।

कुंभ: दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करें।किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। अपने पराये में फर्क समझें। दूसरों में निजी मामलो में बोलना बंद करें।
शुभ रंग: हरा।

मीन: आज आपकी शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा। अपने पराये में फर्क समझें। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी।
शुभ रंग: लाल

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News