Tarot Card Rashifal (27th august 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Friday, Aug 27, 2021 - 08:21 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: व्यापारिक नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। राजकीय सहयोग मिलेगा। उन्नति होगी। अपनों से मनमुटाव हो सकता है।
उपाय: कौओं को मीठी रोटी डालें।

वृष: आज धनलाभ की संभावना है। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। गृहस्थ सुख मिलेगा। अपनी जिम्मेदारी को समझें। आलस्य की अधिकता से कार्यो में विलंब होगा। संतान के विवाह के लिए किये प्रयास सफल रहेंगे।
उपाय: शिवलिंग पर पान के पत्ते चढ़ाएं।

मिथुन : अपनी बातों से लोगों का दिल जीत लेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। संतान के लिए समय अनुकूल है। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।
उपाय: आंकड़े का फूल भगवान शिव जी को चढ़ाएं।

कर्क : आज का दिन प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आज की गई यात्रा व निवेश सफल रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। कारोबार के विस्तार के लिए धन संग्रह करेंगे।
उपाय: शिव जी को दूध चढ़ाएं।

सिंह : आज न चाहते हुए भी फालतू खर्च बढ़ेगा। मामूली चोट, विवाद आदि से हानि संभव है। कुसंगति कष्टकारक रहेगी, जोखिम न लें। तीर्थयात्रा संभव है। परिवार के प्रति सजग रहें।
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें।

कन्या : आज किया निवेश शुभ रहेगा। काम की अधिकता के बीच झूठ बोलने से बचें। माता के स्वास्थ्य में कमी आएगी। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।
उपाय: शिव जी को बिल्वपत्र चढ़ाएं।

तुला: कारोबार में विवेक से कार्य करें। लाभ होगा। थोड़े प्रयास से अधिक लाभ की संभावना के बीच संतान की चिंता रहेगी। बोलने से पहले सोचें। आज दु:खद समाचार मिल सकता है।
उपाय: दीप दान करें।

वृश्चिक: आज कई स्रोतों से धन लाभ संभव है। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा हो सकती है। घर में निजी कार्यों से भागदौड़ अधिक होगी। कम बोले अच्छा बोलें। परिवार की चिंता से तनाव रहेगा।
उपाय: बताशे हनुमान जी को चढ़ाएं।

धनु : समय की अनुकूलता का आभास होगा। बड़े सौदों के लिए समय शुभ है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है।
उपाय: विष्णु जी को चने की दाल चढ़ाएं।

मकर: आज आप की लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। नौकरी में परिश्रम निरर्थक होगा। विवाह प्रयास सफल रहेंगे। आज पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा। दोस्तों के साथ यात्रा होगी।
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ : दिन की शुरुआत में आलस्य की अधिकता रहेगी। कॅरियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच रहेगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। यात्रा सफल रहेगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मीन: आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल में परिश्रम अधिक होगा। बुजुर्गों को पुरानी व्याधि से कष्ट होगा।
उपाय: शिव जी को दूध चढ़ाएं।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News