Tarot Card Rashifal (17th May 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Monday, May 17, 2021 - 07:49 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: व्यावसायिक योजनाओं को लागू करने के लिए उचित समय है। कार्यप्रणाली में परिवर्तन लाएं। लाभ होने की सम्भावना बन रही है। व्यक्तिगत जीवन में भी अच्छा समय रहेगा। खुद की छवि सुधारने का प्रयास करें। 
उपाय: सफेद रंग का प्रयोग अधिक करें।

वृष: दिन की शुरुआत अड़चनों से भरी होगी। कई योजनाएं बनेंगी और विफल होंगी। परम्परागत तरीके से व्यापार को बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। निवेश व नौकरी की स्थिति मनोकुल रहेगी। धर्म-कर्म के कार्यों के लिए धन खर्च होगा। 
उपाय: तांबे का सिक्का गले में डालें।

मिथुन: किसी उत्सव या समारोह के लिए रूपरेखा तैयार होगी। संतान के विवाह सम्बन्धी मामलों में जल्दबाजी ठीक नहीं है। वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखें। किसी प्रकार की मशीनरी की खरीदारी का मन हो सकता है। 
उपाय: शहतूत के पेड़ पर बकरी का दूध चढ़ाएं।

कर्क: मांगलिक कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। राजनीतिक गतिविधियों में छुपे शत्रु अधिक हावी होंगे। अपने हितैषी मित्रों को अपने विश्वास में लेकर रखें। जीवनसाथी के स्वभाव में मधुरता बढ़ेगी। 
उपाय: माता दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं।

सिंह: अस्वस्थ परिवारजनों की सही देखभाल में समय बीतेगा। निजी कारणों से काम भी प्रभावित होगा। कंपटीशन के इस दौर में आपका बहुप्रतिभाशाली होना बेहद जरूरी है। धन की हालत पहले से अधिक चिंताजनक रहेगी। 
उपाय: गौमूत्र से घर साफ करें।

कन्या: काम की व्यस्तता के कारण चिड़चिड़ापन रहेगा। पिता के काम से मन ऊबने लगेगा। कुछ नया करने का प्रयास अभी सफल नहीं होगा। कामकाज से सम्बन्धित लोगों के घर आनाजाना हो सकता है। 
उपाय: तुलसी पत्र भगवान विष्णु को अर्पित करें।

तुला: विद्या प्राप्ति हेतु समय अनुकूल है। जो प्रयास आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कर रहे हैं, उसका परिणाम आपको भविष्य में मिलेगा। पिता और भाइयों के साथ प्रोपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है। 
उपाय: केले हाथी को खिलाएं।

वृश्चिक: स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी प्रियजन से कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। अतिथि आगमन के भी योग हैं। प्रेम सम्बन्धों में कोई बड़ा परिवर्तन आने की सम्भावना है। साथी और अपने बीच में पैसों को लेकर बहस को बढ़ने न दें। 
उपाय: राधा कृष्ण का चित्र अपने शयनकक्ष में लगाएं।

धनु: हमेशा धन खर्च करने से पूर्व अपने भविष्य की योजनाओं के बारे में चिंतन अवश्य करें। बेटी के विवाह से संबंधित कोई बात आगे बढ़ सकती है। पहले से ही तय की गई यात्रा में विघ्न पड़ सकता है। 
उपाय: रुद्राक्ष गले में धारण करें।

मकर: उच्चस्तरीय शिक्षा प्राप्ति के लिए समय और धन दोनों की समस्या हल होती दिख रही है। अपने कैरियर में नए अवसर मिलेंगे। आज भाग्य भी आपका साथ देगा। किसी को धन उधार देने से पूर्व लिखापढ़ी कर लें। 
उपाय: माता काली को लौंग चढ़ाएं।

कुंभ: रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है। व्यापार में साझेदारी की सोच नुकसानदायक सिद्ध होगी। घर में निर्माण कार्य पूरा होने को है। किसी प्रकार की रचनात्मकता कार्यों में बनी रहेगी। कारोबार धीमी गति से चलेगा। 
उपाय: कपूर घर के दक्षिण कोने में जलाएं।

मीन: यात्रा करने के लिए ज़रूरत से अधिक धन खर्च करना पड़ेगा।  कामकाज में दिक्कत हो सकती है। घर-परिवार में तनाव बढ़ सकता है। भाई से उधार लिया धन व्यापार में न लगाकर किसी निजी कार्य में लगने की सम्भावना है। 
उपाय: जामुन के पेड़ के नीचे कुछ समय बैठें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News